{"_id":"6a6636ec5f9fe80273057021","slug":"green-tree-falls-on-moving-vehicle-near-chotta-shimla-chaura-maidan-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में बारिश बनी आफत: चलती कार पर गिरा बान का पेड़, टला बड़ा हादसा; बिजली आपूर्ति भी हुई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में बारिश बनी आफत: चलती कार पर गिरा बान का पेड़, टला बड़ा हादसा; बिजली आपूर्ति भी हुई ठप
Sun, 26 Jul 2026 10:04 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:04 PM IST
सार
शिमला के चौड़ा मैदान में भारी बारिश के दौरान चलती कार पर बान का पेड़ गिर गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
चलती कार पर गिरा बान का पेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिमला के चौड़ा मैदान में भारी बारिश के बीच रविवार रात करीब 8:30 बजे बान का एक हरा-भरा पेड़ चलती कार पर गिर गया। पेड़ की टहनियों और मलबे से कार के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
गनीमत रही कि कार में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। पेड़ गिरने से बिजली का खंभा और बिजली की तारें भी टूटकर सड़क पर गिर गईं। सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
पार्षद उर्मिला कश्यप ने बताया कि चलती कार पर पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बिजली की तारें टूटने से इलाके की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है। बिजली बोर्ड की टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं।
विज्ञापन