{"_id":"57c66a864f1c1bf47f2cb44a","slug":"green-fee-by-municipal-corporation-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल ऐप तैयार, इस तारीख से ग्रीन फीस वसूल करेगा एमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल ऐप तैयार, इस तारीख से ग्रीन फीस वसूल करेगा एमसी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी राज्यों से शिमला आने वाली गाड़ियों से नगर निगम 15 सितंबर से ग्रीन फीस की वसूली करेगा। ग्रीन फीस वसूली के लिए मोबाइल ऐप तैयार कर ली गई है। सैलानी मोबाइल ऐप के जरिये ग्रीन फीस का भुगतान कर सकेंगे। हिमाचल की सीमा में प्रवेश करते ही सैलानियों को उनके मोबाइल पर रोमिंग एरिया मेसेज की तर्ज पर ग्रीन फीस जमा करवाने को लेकर मेसेज आ जाएगा।
विज्ञापन
एफएम रेडियो के जरिये भी सैलानियों को ग्रीन फीस जमा करवाने की सूचना दी जाएगी। परवाणू बैरियर से शिमला तक जगह जगह होर्डिंग लगा कर भी सैलानियों को ग्रीन फीस को लेकर अवगत करवाया जाएगा। सैलानी मोबाइल ऐप के जरिये ऑनलाइन ग्रीन फीस जमा करवा सकेंगे। मोबाइल से ग्रीन फीस जमा करने पर 190 रुपये चुकाने होंगे जबकि पैट्रोल पंपों, बैंकों और लोकमित्र केंद्रों के जरिये ग्रीन फीस के एवज में 200 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
ट्रेन और परिवहन निगम की बसों से शिमला आने वाले सैलानियों को फीस नहीं चुकानी होगी। ग्रीन फीस के जरिये नगर निगम को सालाना 15 करोड़ रुपये की आमदनी होगी। ग्रीन फीस के लिए नगर निगम अलग खाता खोलेगा और इससे होने वाली कमाई सिर्फ शहर के सुंदरीकरण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर खर्च होगी।
विज्ञापन
सितंबर के दूसरे हफ्ते से लगेगी ग्रीन फीस
सितंबर माह के दूसरे हफ्ते से नगर निगम ग्रीन फीस की वसूली शुरू कर देगा। विभिन्न साधनों के जरिये शिमला पहुंचने से पहले ही सैलानियों को ग्रीन फीस के बारे में अवगत करवा दिया जाएगा। मोबाइल ऐप के माध्यम से सैलानी आसानी से ग्रीन फीस जमा कर सकेंगे। -पंकज राय, आयुक्त नगर निगम शिमला
लोकल लोगों के पास बाहरी नंबर की गाड़ी, तो नहीं लगेगी ग्रीन फीस
राजधानी शिमला के उन लोगों को ग्रीन फीस नहीं चुकानी होगी, जिनके पास बाहरी राज्यों के नंबरों वाली गाड़ियां हैं। ऐसे लोगों को अपनी गाड़ी की आरसी के साथ नगर निगम को अपने हिमाचली प्रमाण पत्र की प्रति या कार धारक के नाम वाले पानी या बिजली
बिल की प्रति, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, विभागीय पहचान पत्र अथवा संबंधित पार्षद का प्रमाण पत्र नगर निगम में जमा करवाना होगा। नगर निगम द्वारा बनाई जाने वाली ग्रीन फीस से छूट की सूची में ऐसे वाहनों के नंबर जोड़े जाएंगे इसके बाद इन नंबरों को ग्रीन फीस साफ्टवेयर में अप लोड कर दिया जाएगा। इसके बाद इन वाहनों को ग्रीन फीस नहीं चुकानी पड़ेगी।
यह होंगी ग्रीन फीस की दरें
दोपहिया वाहन 50 रुपये
छोटे वाहन 200
बड़े वाहन 300
साइकिल और रिक्शा ग्रीन फीस के दायरे से बाहर
एक बार में सात दिन के लिए मान्य होगी ग्रीन फीस
इन वाहनों को मिलेगी ग्रीन फीस से छूट
1. सेना की गाड़ियां
2. केंद्र सरकार की गाड़ियां
3. हिमाचल सरकार की गाड़ियां
ग्रीन फीस जमा न करने पर 5000 जुर्माना
ग्रीन फीस जमा न करने वालों पर नगर निगम 5000 जुर्माना लगाएगा। ग्रीन फीस जमा किए बिना शहर में घूमने वाली गाड़ियों को पकड़ने के लिए टास्क फोर्स गठित की जाएगी। अपने स्मार्ट फोन में ग्रीन फीस मोबाइल ऐप डाउनलोड कर नगर निगम के पार्षद और सभी अफसर भी ग्रीन फीस जमा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर सकेंगे।
मोबाइल ऐप से ग्रीन फीस वसूली का यह होगा फायदा
1. पेश नहीं आएगी ट्रैफिक जाम की समस्या
2. ऐप की मदद से होगी कैश लेस मैनेजमेंट
3. एमआईएस के जरिये वाहन की ट्रेकिंग भी संभव
4. एमसी के पास रहेगा टूरिस्टों के मोबाइल नंबर का डाटा
5. ब्लक मेसेज के जरिये एमसी टूरिस्टों से कर सकेगा संवाद