फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   green energy policy in colleg

Shimla News: राजकीय महाविद्यालय धामी में ग्रीन और एनर्जी पॉलिसी लागू

Fri, 20 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
green energy policy in colleg
जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और सौर ऊर्जा पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी में ग्रीन और एनर्जी पॉलिसी औपचारिक रूप से लागू कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दोनों नीतियों की घोषणा की। कार्यक्रम में प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। नई नीतियों के तहत जल प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने, हरित क्षेत्र के संरक्षण और विस्तार, सतत परिवहन को प्रोत्साहन तथा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। ऊर्जा उपभोग की नियमित निगरानी और समीक्षा की जाएगी। एलईडी प्रकाश व्यवस्था तथा ऊर्जा कुशल उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपयोग में न होने पर विद्युत उपकरण बंद रखने को अनिवार्य आदत बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। सोलर पैनल सहित नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियों की स्थापना की संभावनाओं का भी आकलन किया जाएगा। प्राचार्य ने कहा कि नीति का उद्देश्य परिसर को पर्यावरण अनुकूल बनाना और ऊर्जा व्यय में कमी लाना है। प्रशासन ने इसे संस्थान स्तर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed