{"_id":"680f98bfd505c71f070f5b0e","slug":"great-offers-gold-business-shines-despite-rising-prices-shimla-news-c-19-sml1001-524581-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ऑफर शानदार, बढ़ती कीमतों के \nबावजूद चमका सोने का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ऑफर शानदार, बढ़ती कीमतों के बावजूद चमका सोने का कारोबार
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर शहर के ज्वैलर्स ने निकाले शानदार ऑफर, 5500 रुपये तक सस्ता हो गया सोना
30 अप्रैल तक मिलेगा ऑफर का लाभ
मेकिंग चार्ज पर भी भारी डिस्काउंट
खरीदारी को उमड़ रही लोगों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सोने की बढ़ती कीमतों के बावजूद अक्षय तृतीया पर राजधानी का सर्राफा कारोबार चमकने लगा है। शुभ मुहूर्त पर खरीदारी के लिए इन दिनों ज्वैलरी शॉप पर देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं ग्राहकों को लुभाने के लिए शहर के कारोबारियों ने भी कई ऑफर निकाले हैं। इनमें मार्केट रेट से 3000 से लेकर 5500 रुपये तक सस्ता सोना ग्राहकों को उपलब्ध करवाया जा रहा है।
कई कारोबारी सोने की खरीद पर एक सोने का सिक्का फ्री दे रहे हैं तो कई मेकिंग चार्ज और डायमंड की खरीद पर भारी डिस्काउंट दे रहे हैं। शिमला ज्वैलर्स एसोसिएशन से जुड़े गहना कारोबारी प्रति तोला 3000 रुपये सस्ता सोना ग्राहकों को बेच रहे हैं। 30 अप्रैल तक इस ऑफर का लाभ मिलेगा। एसोसिएशन से जुड़े महाशय ज्वैलर्स के संचालक विप्लव महाशय ने कहा कि अक्षय तृतीया पर ग्राहकों को सस्ता सोना दिया जा रहा है। लोग इस ऑफर का लाभ भी उठा रहे हैं। कहा कि मेकिंग चार्ज 8.9 फीसदी से शुरू हैं जबकि 20 ग्राहकों के लिए सरप्राइज गिफ्ट भी रखे हैं। उनके यहां लेटेस्ट गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी लोग खरीद सकते हैं। उधर होटल होलीडे होम में वर्मा ज्वैलर्स ने गहनों की प्रदर्शनी लगाई है। यहां 50 हजार से अधिक के गहनों की खरीद पर सोने का सिक्का फ्री दिया जा रहा है। प्रबंध निदेशक अक्षय वर्मा ने कहा कि लोगों को लाइट वेट के अलावा शादी के लिए डिजाइनर गहने काफी पसंद आ रहे हैं।
5500 रुपये तक का डिस्काउंट
शहर के लोअर बाजार के मशहूर लालजी ज्वैलर्स प्रदेश में सबसे कम गोल्ड रेट का दावा कर रहे हैं। यहां 22 कैरेट सोने की कीमत बाजार से 5500 रुपये तक कम है। मेकिंग चार्ज पर ग्राहकों को 25 फीसदी की छूट दी जा रही है। इसके अलावा डायमंड वैल्यू पर 30 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। संचालक अक्षय खन्ना ने बताया कि इन ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहक उमड़ रहे हैं। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर हजारों लोगों ने खरीदारी की है। अब इन ऑफर के अंतिम दो दिन बचे हैं। लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।