फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   great khali statement over drug addiction

ड्रग्स नहीं, खेल का नशा करें युवा : खली

Wed, 13 Feb 2019 01:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 Feb 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
great khali statement over drug addiction

जिला प्रशासन की तरफ से 26 फरवरी से कराए जा रहे चार दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट के संबंध में बठिंडा पहुंचे इंटरनेशनल रेसलर द ग्रेट खली ने कहा कि नशे के लिए पंजाब को सिर्फ बदनाम किया गया है।

विज्ञापन



नशा तो पूरे भारत में फैला है। डिप्टी कमिश्नर प्रनीत के कार्यालय पहुंचे खली ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बठिंडा के खेल स्टेडियम में उनकी तरफ से विदेशी रेसलरों के बीच मैच करवाया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विदेशियों से उनकी अकादमी के रेसलर भी भिडे़गें। उनका कहना था कि अगर युवा रेसिलंग की तरफ कदम बढ़ाएंगे तो नशे से अपने आप दूर हो जाएंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि नशा करना ही है तो स्पोर्ट्स का करें। खली ने कहा कि चार दिवसीय कबड्डी कार्निवाल में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को प्रशासन की तरफ से बीस लाख रुपये के ईनाम बांटे जाएगें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खली ने कहा कि वह किसी पर आरोप नहीं लगाते कि किसने पंजाब को नशे के लिए बदनाम किया है। पंजाब के लोगों की भी एक जिम्मेदारी बनती है कि वो नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को खेलों की ओर मोडे़ं।  

‘राजनीति से संबंध, न चुनाव लड़ने का मूड’
खली ने कहा कि उनका राजनीति से कोई संबंध नहीं और न ही वह कभी चुनाव लड़ने के मूड में है। जब महसूस होगा कि उन्हें देश की राजनीति में आकर चुनाव लड़ना है तो वह तब सोचेंगे। फिलहाल वह चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है।


खली ने कहा कि उनका कारोबार और परिवार अमेरिका में सेटल था। भारत के लिए कुछ करने का जनून उन्हें वापस अपने देश खींच लाया है। वह अपने देश के युवाओं को विदेशी रेसलरों की तरह रिंग में देखना चाहते है। इके लिए उन्होंने अपनी अकादमी भी शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed