फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Great Khali Dalip singh message to youth in Rampur Bushar

खली बोले- शार्टकट न अपनाएं, कड़ी मेहनत और संघर्ष के साथ आगे बढ़ें

Sun, 15 Dec 2019 06:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 15 Dec 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
Great Khali Dalip singh message to youth in Rampur Bushar
- फोटो : अमर उजाला

रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह हिमाचल को भी खेल क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से अपने जीवन में खेल को शामिल करने की अपील की। कहा कि प्रदेश में बढ़ रही नशाखोरी चिंता का विषय है। हिमाचल में नशे का जाल काफी फैल चुका है।

विज्ञापन


रामपुर के पाटबंगला मैदान में एमएमए लीग के लिए पहुंचे खली ने कहा कि एमएमए जैसे इवेंट विदेशों में खेले और देखे जाते हैं। यूएफएल की ओर से रामपुर में करवाई जा रही यह लीग सराहनीय है। इससे क्षेत्र के युवाओं का रुझान खेल की ओर बढ़ेगा। हिमाचल में इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाना सराहनीय कदम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक समय हिमाचल शांतिप्रिय और साफ सुथरे राज्यों में गिना जाता था, लेकिन आज यह राज्य नशे की गर्त में जा रहा है। नशे के मामले में हिमाचल पंजाब को भी मात दे रहा है। नशे के जाल में फंसा एक व्यक्ति परिवार और मोहल्ले के लिए परेशानियों का सबब बनता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को कभी भी शार्टकट रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। कड़ी मेहनत और संघर्ष कर आगे बढ़ें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएमए लीग शुरू, 20 रेसलर दिखाएंगे दम
रामपुर में मिक्सड मार्शल आर्ट (एमएमए) लीग का रविवार को आगाज हुआ। इसमें देश-विदेश के 20 रेसलर भाग ले रहे हैं। अमर उजाला एमएमए का मीडिया पार्टनर है। द ग्रेट खली रविवार सुबह छह बजे चंडीगढ़ से रामपुर पहुंचे। यहां यूएफएल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत किया।


इसके बाद वह आराम करने चले गए। दोपहर बाद खली जब उठे तो सर्किट हाउस में उनके दीदार को लोग पहुंच गए थे, लेकिन कड़ी सुरक्षा के बीच वे लोगों से नहीं मिल पाए। रामपुर में खली की एक झलक पाने के लिए लोग आतुर दिखे। कंपकंपाती ठंड के बावजूद लोग पाटबंगला मैदान और एनएच पांच पर खली के इंतजार में घंटों बैठे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed