फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Grant of Rs 102 crore released to himachal for har khet ko pani scheme

इस योजना के लिए केंद्र ने हिमाचल को जारी किए 102 करोड़, ये शर्त भी लगाई

Sun, 14 Jul 2019 12:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 14 Jul 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Grant of Rs 102 crore released to himachal for har khet ko pani scheme

जमीन पर पैसा खर्च नहीं किया तो इसकी लोन मानकर रिकवरी की जाएगी। एक महीने में पैसा लागू करने वाली एजेंसी को आगे जारी करना होगा। इस चेतावनी के साथ केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार को ‘हर खेत को पानी’ योजना के लिए 102 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की है।

विज्ञापन


यह राशि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए पहली किस्त के रूप में जारी की गई है। केंद्र ने स्पष्ट किया है कि मार्च 2020 इस योजना को लागू करने की लक्ष्य तिथि तय की है।
विज्ञापन


 केंद्र ने ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) हर खेत को पानी (एचकेकेपी) कंपोनेंट के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए 102 करोड़ रुपये जारी कर यह भी चेतावनी दी है कि इस धनराशि को योजना लागू करने वाली एजेंसी को एक महीने के भीतर जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर ऐसा नहीं किया तो यह राशि राज्य सरकार से डिफ ाल्ट की अवधि में ब्याज समेत रिकवर की जाएगी। हिमाचल सरकार को इसका इस्तेमाल प्रमाणपत्र भी देना होगा।

निर्धारित समय में हिमाचल सरकार योजना लागू नहीं कर पाई तो केंद्र इस मदद को लोन मानकर इसे नियमानुसार रिकवर करेगा। केंद्र से इस संबंध में हिमाचल सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त एवं योजना को चिट्ठी भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed