{"_id":"657aad16d9049936ff0d1bb2","slug":"gramin-dak-sevak-sitting-on-indefinite-strike-in-bilaspur-district-upset-over-demands-not-being-met-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बिलासपुर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे ग्रामीण डाक सेवक, चंबा में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बिलासपुर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे ग्रामीण डाक सेवक, चंबा में निकाली रैली
Thu, 14 Dec 2023 03:16 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 Dec 2023 03:16 PM IST
सार
प्रदेश के बिलासपुर जिले में गुरुवार को ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। ग्रामीण डाक सेवकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, तब तक यह हड़ताल खत्म नहीं होगी।
विज्ञापन
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे ग्रामीण डाक सेवक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में गुरुवार को ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। ग्रामीण डाक सेवकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, तब तक यह हड़ताल खत्म नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर में हड़ताल पर बैठे ग्राम रोजगार सेवकों ने कहा कि संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार केंद्र सरकार ने ग्रामीण डाक सेवकों के वेतन निर्धारण कमेटी की जो सिफारिशें की थीं, उन्हें डाक विभाग आज तक लागू नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
यह ग्रामीण डाक सेवकों के साथ शोषण का सबसे बड़ा प्रमाण है। संघ की ओर से बार-बार विभाग को इन सिफारिशों को लागू करने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन 2018 से आज तक पांच साल बीत जाने के बाद भी ग्रामीण डाक सेवक इंतजार कर रहे हैं। इसलिए आज डाक सेवकों को हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।
चंबा में भी तीसरे दिन जारी रही हड़ताल
चंबा में भी ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल गुरुवार तीसरे दिन भी जारी रही। ग्रामीण डाक सेवकों ने शहर में अपनी मांगों को लेकर रैली निकाल रोष प्रकट किया। डाक सेवकों ने मुख्य डाकघर के बाहर भी प्रदर्शन किया। रैली पूरे शहर का चक्कर काटने के बाद उपायुक्त कार्यालय चंबा पहुंची।