तबादला आदेश न मानने वाले शिक्षक नपेंगे, शिक्षा सचिव ने लिया संज्ञान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तबादला आदेश नहीं मानने वाले शिक्षकों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों की कमी के चलते प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में कक्षाएं नहीं लगने को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबरों के बाद शिक्षा महकमे की नींद टूटी है।
शिक्षकों की कमी के चलते खाली पड़े स्कूलों में बीते दिनों शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों के तबादले किए लेकिन इन्होंने पद नहीं संभाले। सरकार की किरकिरी होने पर शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने कड़ा संज्ञान लिया है।
शिक्षा सचिव ने अब जिला उपनिदेशकों को युक्तिकरण करने की शक्तियां देने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत जिला उपनिदेशक स्वयं शहरों से सटे स्कूलों में नियुक्त सरप्लस शिक्षकों को गांवों में पड़े खाली स्कूलों में भेजेंगे।
विभाग करेगा ये कार्रवाई
अगर कोई शिक्षक आदेशों की अवहेलना करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिला चंबा के बघेईगढ़ स्कूल के लिए प्रदेश सरकार ने छह शिक्षकों के तबादले किए थे। इन शिक्षकों में से सिर्फ एक शिक्षक ने पद संभाला।
शिक्षकों की कमी के चलते विद्यार्थियों ने बीते एक माह से स्कूल जाना बंद किया हुआ है। मामला जानकारी में आते ही शिक्षा सचिव ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए तबादला आदेशों की अनदेखी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का फैसला लिया है। शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि सरकारी आदेशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी।