{"_id":"57ed14c14f1c1bf4315742c2","slug":"govt-will-take-action-to-contaminated-water-in-tank-solan-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की टंकियों में जहर मिलाने के मामले में अब जागी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की टंकियों में जहर मिलाने के मामले में अब जागी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 30 Sep 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल के दिनों में सोलन जिले में पानी की टंकियों में जहर मिलाने की घटनाओं के सामने आने के बाद आखिरकार सरकार हरकत में आई है। वीरवार को आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के अफसरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
इस दौरान आईपीएच के अफसरों को पानी की टंकियों और खड्डों की सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा। वहीं, पुलिस को भी आरोपियों को तत्काल चिह्नित कर पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सोलन जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कक्कड़हट्टी में पानी की टंकियों को दूषित करने की घटना को गंभीरतापूर्वक लेते हुए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने जानकारी दी कि मामले की प्राथमिक सूचना दर्ज कर ली गई है तथा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, मुख्य अभियंता आरएम मुकुल ने बताया कि सफाई के चलते 28 सितंबर को पानी की टंकी खाली थी और इससे पानी की आपूर्ति नहीं की गई। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस की ओर से जांच पूरी होने तक इस टैंक से होने वाली जलापूर्ति रोक दी गई है।
साथ ही अर्की के अधिशासी अभियंता ने भी कनिष्ठ अभियंता को पानी के नमूनों की जांच के बाद रिपोर्ट देने को कहा है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को पेयजल टैंकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हों।