फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt trained arts graduate union demands review on 3386 posts of lecturers cadre

कहां गए प्रवक्ता कैडर के 3386 पद, प्रशिक्षित कला स्नातक संघ ने शिक्षा विभाग से पूछा सवाल

Sun, 06 Jun 2021 09:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 06 Jun 2021 09:24 PM IST
सार

राजकीय प्रशिक्षित कला स्नातक संघ ने कहा कि प्रवक्ता वर्ग में कुल पदों की संख्या 16530 है। प्रवक्ता स्कूल न्यू कैडर में इनकी संख्या 12028 दर्शाई जा रही है। ऐसे में 4502 पद अलग से नोटिफाई होने चाहिए। 
 

विज्ञापन
govt trained arts graduate union demands  review on 3386 posts of lecturers cadre
शिमला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राजकीय प्रशिक्षित कला स्नातक संघ ने शिक्षा विभाग ने पूछा है कि स्कूल प्रवक्ता कैडर के 3386 पद कहां गए, विभाग इसकी समीक्षा करे। संघ के राज्य महासचिव विजय हीर ने कहा कि 11 जून 2009 को जारी भर्ती पदोन्नति नियमों में प्रवक्ता स्कूल कैडर की संख्या 14633 है। 20 सितंबर 2010 को अधिसूचित नियमों में पीजीटी के 1500 और भावी पदों का संयुक्त सृजन अधिसूचित किया है। इससे पता चलता है कि प्रवक्ता वर्ग में कुल पदों की संख्या 16530 है। प्रवक्ता स्कूल न्यू कैडर में इनकी संख्या 12028 दर्शाई जा रही है। ऐसे में 4502 पद अलग से नोटिफाई होने चाहिए। 

विज्ञापन


कहा कि अंग्रेजी विषय में 2072, हिंदी 1892, इतिहास 1872, राजनीति शास्त्र 1890, आईपी 1677, अर्थशास्त्र 1245, गणित 1107, भौतिकी 823, रसायन विज्ञान 823, जीवविज्ञान 653, कॉमर्स 1678,  संस्कृत 273, भूगोल 243, समाजशास्त्र 147, गृह विज्ञान 17, संगीत 77, लोक प्रशासन 30, मनोविज्ञान में 11 पद हैं। प्रवक्ता कैडर में 16530 पद हैं। टीजीटी का प्रमोशन में 50 फीसदी कोटा है। 8265 पद टीजीटी कैडर से पदोन्नति से भरे जाने हैं। 30 नवंबर, 2020 को उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक आरटीआई में स्पष्ट किया है कि प्रवक्ता स्कूल न्यू कैडर में केवल 12028 पद स्वीकृत हैं। इनमें टीजीटी के लिए पदोन्नति शेयर मात्र 5217 पद हैं। इनमें 4540 पद भरे गए हैं। पीजीटी, प्रवक्ता स्कूल न्यू या प्रवक्ता कैडर के पदों की संख्या 16530 है। टीजीटी के लिए 8265 पद प्रमोशन कोटे में मिलने चाहिए। 
विज्ञापन


कहा कि विभाग के एक अन्य आरटीआई में पीजीटी कैडर की पद संख्या 11351 बताई है। विभाग के पदों की संख्या अंग्रेजी विषय में 1450, हिंदी 1350, इतिहास 1338, राजनीति शास्त्र 1342, आईपी 1677, अर्थशास्त्र 684, गणित 668, भौतिकी 434, रसायन विज्ञान 466, जीवविज्ञान 348, कॉमर्स 1094, संस्कृत 202, भूगोल 138, समाजशास्त्र 102, गृह विज्ञान 6, संगीत 52 पद दर्शाई है। टीजीटी प्रमोशन कोटा 4879 पद दिखाया जा रहा है। विभाग के इन आंकड़ों से टीजीटी के पीजीटी/प्रवक्ता/प्रवक्ता स्कूल न्यू पदोन्नति कोटा 8265 की बजाय 4879 पद दिखाने से पदोन्नति के 3386 पद समाप्त हो रहे हैं। टीजीटी कला के लिए प्रमोशन के बैकलॉग में पदों की संख्या इतने पद रिक्त होने पर भी कम दिखाई जा रही है। 30 जनवरी, 2012 को हेडमास्टर कैडर के पदों की संख्या 1078 है। यह भी कम बताई जा रही है। कई मिडल स्कूल 2013 से 2020 के बीच अपग्रेड होकर हाई स्कूल बने हैं। ऐसे में पदों की संख्या बढ़नी चाहिए, न कि घटनी चाहिए। कहा कि टीजीटी से प्रवक्ता स्कूल न्यू और हेडमास्टर के लिए पदोन्नति सूची जारी करने के लिए संघ प्रयास करेगा और बैकलॉग भरने के लिए संघर्ष किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed