फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   govt strict in the case of kalaamb drug company documents sealed case, report summoned

तीन राज्यों की सरकारें कर रहीं दवा सैंपल की जांच, हर आधे घंटे मांगी जा रही रिपोर्ट

Thu, 20 Feb 2020 10:37 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Feb 2020 10:37 AM IST
सार

जम्मू में हुई बच्चों की मौत और किडनी खराब होने के बाद मैसर्ज डिजिटल विजन कंपनी के खिलाफ तीनों सरकारें जांच में जुटी हैं। 

विज्ञापन
govt strict in the case of kalaamb drug company documents sealed case, report summoned
फाइल फोटो

विस्तार

हिमाचल क सिरमौर जिले में कालाअंब स्थित मैसर्ज डिजिटल विजन कंपनी की ओर से तैयार की गई दवाओं के सैंपल की जांच तीन राज्यों की सरकारें कर रही हैं। सरकारों ने अपने-अपने राज्यों के अलावा दूसरे राज्यों में भी सैंपल जांच को भेजे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों राज्यों की सरकारें आपस में कोऑर्डिनेशन बनाकर चल रही हैं।

विज्ञापन


कालाअंब दवा कंपनी में लिए गए सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार तक आएगी। इसके बाद तीनों राज्यों की सरकारें सैंपल की रिपोर्ट का मिलान करेंगी। जम्मू में हुई बच्चों की मौत और किडनी खराब होने के बाद मैसर्ज डिजिटल विजन कंपनी के खिलाफ तीनों सरकारें जांच में जुटी हैं।अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य खुद इस मामले की मॉनोटरिंग कर रहे हैं। ड्रग कंट्रोलर ने अब तक कंपनी के खिलाफ क्या क्या कार्रवाई की?
विज्ञापन


सरकार ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। ड्रग कंट्रोलर ने सरकार को अवगत करवाया कि कंपनी के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। टीम सरकारी और कंपनी के दस्तावेजों का मिलान कर रही है। कंपनी ने जहां-जहां दवाओं की सप्लाई दी है, उसका रिकार्ड खंगाला जा रहा है। यह सारी सूचना स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को फोन पर दी गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने कहा कि कंपनी का रिकॉर्ड सील करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी में किसी भी दवा का उत्पादन नहीं होगा। ड्रग कंट्रोलर से रिकार्ड तलब किया है। फोन पर भी अफसर सूचित कर रहे हैं। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि रिकॉर्ड का सरकारी दस्तावेजों से मिलान किया जाना है। कंपनी की दवाओं के  सैंपल लिए हैं। कल तक रिपोर्ट आ सकती है। इसके बाद कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जहां कंपनी ने दवा की सप्लाई दी है, उसका रिकार्ड भी देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed