{"_id":"15c4d6fcac1b1faad0504bb230a9a648","slug":"govt-seeks-report-over-link-road-to-kotla-village-of-kullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटला के लिए सड़क न बनाने पर सरकार ने अफसरों से मांगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटला के लिए सड़क न बनाने पर सरकार ने अफसरों से मांगा ब्योरा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटला गांव के लिए लिंक रोड न बनाने पर प्रदेश सरकार ने अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। सरकार ने अधिकारियों से जवाब मांगा है कि गांव में आग की घटना से पहले संपर्क मार्ग से मलबा क्यों नहीं हटाया गया? अगर समय रहते इस मलबे को हटा दिया जाता तो आसानी से अग्निशमन विभाग के छोटे वाहन मौके पर पहुंच सकते थे और आग पर
विज्ञापन
काबू पाया जा सकता था लेकिन लोक निर्माण विभाग ने ऐसा करने की जहमत नहीं उठाई। प्रदेश सरकार ने इसे लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किया है। गोर हो कि इस अग्निकांड में गांव के 80 घर जल गए थे।
विज्ञापन
कोटला गांव के लिए यह संपर्क मार्ग पंचायत ने बनाया है। बीते छह महीने से इस मार्ग पर छोटी गाड़ियां चल रही थी। बारिश के चलते जगह जगह ल्हासे गिरने से यह मार्ग तंग हो गया। गांव में आग की घटना के बाद जब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कोटला दौरा निश्चित हुआ तो लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने रातों रात गांव के लिए रास्ता खोल दिया।
विज्ञापन
नरेंद्र चौहान, एसीएस (लोनिवि) ने बताया कि इस संपर्क मार्ग से मलबा हटाया जा सकता था। ऐसा क्यों नहीं किया गया, इस बारे में लोक निर्माण विभाग के ईएनसी को रिपोर्ट तलब करने को कहा है। अगर अग्निशमन के वाहन मौके पर जाने को तैयार थे तो अधिकारियों को चाहिए था कि वह सड़क खोलने के लिए जेसीबी लगा दे।