{"_id":"6679a876f1311c08360bfa48","slug":"govt-school-teacher-in-jawali-has-been-accused-of-molesting-girl-students-2024-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक पर मामला दर्ज, छात्राओं से अश्लील हरकतें करने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक पर मामला दर्ज, छात्राओं से अश्लील हरकतें करने के आरोप
Mon, 24 Jun 2024 10:40 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:40 PM IST
सार
पुलिस थाना जवाली में एक स्कूल अध्यापक पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। मामले में एक छात्रा के पिता ने 21 जून को 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। अब सोमवार को छात्रा के पिता ने पुलिस थाना जवाली में पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस थाना जवाली में सरकारी स्कूल के अध्यापक के खिलाफ छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। छात्रा के पिता ने 21 जून को 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत की थी।
विज्ञापन
अब सोमवार को छात्रा के पिता ने पुलिस थाना जवाली में पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत दी है। शिकायत मिलने पर एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा पुलिस थाना जवाली में तफ्तीश करने पहुंचे और शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
विधानसभा क्षेत्र जवाली के एक सरकारी स्कूल के अध्यापक पर छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि अध्यापक पढ़ाई के समय छात्राओं से अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करता था। बाद उनको डराया भी करता था। छात्राओं को घर में न बताने की धमकी देता था। आरोप है कि वह कहता था कि अगर उन्होंने घर में बताया तो आपको पेपरों में पास नहीं होने दूंगा। जमा एक की छात्राओं ने पहले स्कूल अध्यापिकाओं से मौखिक शिकायत की। इसके बाद भी अध्यापक हरकतों से बाज नहीं आया। कोई बात न बनता देख छात्राओं ने आखिरकार घर में इसके बारे में बताया। कुछ छात्राओं ने इसकी शिकायत 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन में की।
विज्ञापन
Trending Videos
चाइल्ड हेल्पलाइन की तरफ से पुलिस को शिकायत भेजी गई। पुलिस ने स्कूल में पहुंचकर टीचर को थाना में बुलाया। पुलिस ने अध्यापक से थाना में पूछताछ की है। एक छात्र के शिकायतकर्ता पिता ने कहा कि अगर कोई कार्रवाई न हुई तो मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसपी नूरपुर अशोक रतन से भी इसकी शिकायत की जाएगी। बुद्धिजीवियों ने मांग की है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।