फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Govt School Girls Solan set example 1100 students classes running in two sessions

सराहनीय: कन्या स्कूल में छात्राओं की संख्या बनी उदाहरण, 1100 छात्राएं, दो सत्रों में हो रही पढ़ाई

Fri, 21 Apr 2023 01:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 21 Apr 2023 01:19 PM IST
सार

स्कूल को सत्रों में चलाने का निर्णय लिया गया है। सुबह की शिफ्ट 08:30 से दोपहर 02:00 बजे होगी। इसमें छठी से दसवीं कक्षा तक की छात्राएं आएंगी। दूसरा सत्र 11:00 से 05:00 बजे तक होगा। इसमें 11वीं और 12वीं की छात्राएं पढ़ने के लिए आएंगी।

विज्ञापन
Govt School Girls Solan set example 1100 students classes running in two sessions
सोलन के कन्या विद्यालय में छुट्टी के बाद बाहर निकलतीं छात्राएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश में कई सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जहां विद्यार्थियों की संख्या दस से भी कम है और सरकार उन्हें बंद करने की तैयारी में है। वहीं, सोलन शहर की कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में चल रहीं छह कक्षाओं में 1100 छात्राओं का शिक्षा ग्रहण करना सरकारी स्कूलों के बीच एक उदाहरण बन गया है। अभी जमा एक और दो की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने विद्यालय दो सत्रों में चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इसमें दो शिफ्ट तय की गई हैं, जिसमें सुबह और दोपहर के समय छात्राएं शिक्षा ग्रहण करेंगी। जानकारी के अनुसार शहर के मालरोड स्थित कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बेहतरीन शिक्षा के साथ अन्य खेलकूद गतिविधियों में भी आगे रहता है। यहां लड़कियों को पढ़ाने के लिए हर कोई तैयार रहता है। स्कूल में अधिक दाखिले होने से एक कक्षा में 100 से अधिक छात्राओं को बैठाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


इसके तहत अब स्कूल को सत्रों में चलाने का निर्णय लिया गया है। सुबह की शिफ्ट 08:30 से दोपहर 02:00 बजे होगी। इसमें छठी से दसवीं कक्षा तक की छात्राएं आएंगी। दूसरा सत्र 11:00 से 05:00 बजे तक होगा। इसमें 11वीं और 12वीं की छात्राएं पढ़ने के लिए आएंगी। हालांकि, इससे पहले जब छात्राओं की संख्या कम थी तो यहां स्कूल सुबह 10:00 से 04:00 बजे तक चल रहा था। वीरवार से छात्राओं ने नई समयसारिणी के अनुसार स्कूल आना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रधानाचार्य आभा चंदेल ने बताया कि छात्राओं की संख्या अधिक है। बेहतरीन शिक्षा देने के लिए स्कूल को शिफ्ट में चलाने का निर्णय लिया है। अभी जमा एक और दो की प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद और अधिक छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी होने की भी उम्मीद है। उन्होंने सभी अध्यापकों और छात्राओं को तय समय पर स्कूल पहुंचने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed