फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt primary school is running without teachers in una

एक शिक्षक ट्रांसफर; दूसरा पदोन्नत, बिना पढ़े लौट रहे बच्चे

Tue, 16 Oct 2018 11:13 AM IST
मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला, ऊना
मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 16 Oct 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
govt primary school is running without teachers in una

जिला ऊना में एक प्राइमरी स्कूल ऐसा है, जहां बच्चे तो रोज स्कूल जा रहे हैं, लेकिन पढ़ाने वाला कोई नहीं है। एक शिक्षक का करीब एक माह पहले तबादला हो गया। इसके एक सप्ताह बाद मुख्य अध्यापक भी पदोन्नत होकर सीएचटी बन गए।

विज्ञापन


विभाग ने दोनों शिक्षकों का तबादला तो कर दिया, लेकिन स्कूल में अध्यापक भेजना भूल गया। जाहिर है शिक्षा विभाग को हाईकोर्ट और सरकार के आदेशों कोई परवाह नहीं है। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत सभी प्राथमिक स्कूलों में दो शिक्षक अनिवार्य किए गए हैं।
विज्ञापन


ऊना जिले में कई स्कूलों में शिक्षक नहीं तो कुछ स्कूल एक शिक्षक के सहारे हैं। सूत्रों के अनुसार जिले के ब्लॉक गगरेट-1 में प्राइमरी स्कूल नागरेवाल में कोई शिक्षक नहीं हैं। पहले दो शिक्षक मुख्य शिक्षक सुभाष चंद्र और दूसरे जेटीबी शिक्षक अमित कुमार सेवाएं दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय का है कारनामा : संघ

govt primary school is running without teachers in una

करीब एक महीना पहले जेबीटी शिक्षक अमित कुमार का तबादला प्राथमिक पाठशाला बंगाणा हो गया। आठ अक्तूबर को मुख्य शिक्षक सुभाष चंद्र की पदोन्नति सेंट्रल हेड टीचर के तौर पर हो गई। 

प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिंद्र सिंह कुटलैहड़िया और जिला महासचिव राकेश चंद्र शर्मा ने बताया कि यह जिला शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय का कारनामा है। अगर जिले में शिक्षकों की कमी है तो विभाग अन्य शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी क्यों नहीं कर रहा?

इसके लिए सरकार ने भी आदेश जारी किए हैं। आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग का एक अधीक्षक मनमर्जी से निदेशालय के निर्देशों की अवहेलना कर रहा है। संघ ने विजिलेंस जांच की मांग की है।

गगरेट-1 ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शाला देवी ने बताया कि शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेश आते ही विद्यालय में शिक्षक की तैनाती कर दी जाएगी। एक सप्ताह से स्कूल में शिक्षक नहीं है। स्कूल में 29 विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं। 

तैनाती के जारी कर दिए हैं आदेश : गुलेरिया
शिक्षा उपनिदेशक एचआर गुलेरिया ने बताया कि नागरेवाल पाठशाला में अध्यापक की नियुक्ति के लिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं। जल्द स्कूल में शिक्षक की तैनाती होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed