फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt misused power in Lok Sabha elections: ashray sharma

सीएम के गृह क्षेत्र सराज में हुई बूथ कैप्चरिंग: आश्रय

Tue, 21 May 2019 08:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 May 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
govt misused power in Lok Sabha elections: ashray sharma

विज्ञापन

हॉट सीट मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने नतीजों से पहले मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र सराज में मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठा दिए हैं। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र सराज में बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया।

कहा कि लोकसभा चुनाव में सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इसमें सरकार का साथ दिया। सराज में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट के गलत हस्ताक्षरों वाली लिस्ट भेजी गई।
विज्ञापन


नतीजतन पोलिंग एजेंट को बूथ में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। जिला निर्वाचन अधिकारी को दूरभाष पर इसकी जानकारी देने के बाद त्वरित कार्रवाई नहीं हुई। जब कार्रवाई हुई, तब तक अधिकतर मतदान हो चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सराज में पैरा मिलिट्री फोर्स न तैनात करके पुलिस और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया जो अपने आप में सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। चुनावों में भाजपा ने धनबल का भी इस्तेमाल किया।

जनता को तरह-तरह के प्रलोभन दिए। सुंदरनगर में राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा की रैली को भी सरकारी दबाव के चलते प्रभावित करने की कोशिश की गई।

इस मौके पर उनके साथ पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, मिल्क फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन चेतराम ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस पर्यवेक्षक राजीव गंभीर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजीव गुलेरिया आदि मौजूद रहे।

 

चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत

आश्रय ने आरोप लगाया कि मतदान के दिन शाम 6 बजे के बाद भी कई स्थानों पर मतदान चल रहा था। इसी बीच एग्जिट पोल जारी कर दिया गया, जिससे मतदान पर काफी विपरीत असर पड़ा। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में वह एक शिकायत चुनाव आयोग से करने जा रहे हैं ताकि इस पर कार्रवाई हो और कड़ा संज्ञान लिया जा सके। 

सराज से कोई शिकायत नहीं: ऋग्वेद ठाकुर
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि चुनाव के दिन द्रंग के एक बूथ को लेकर शिकायत आई थी। उसे तुरंत सुधारा गया था। वोटिंग के दिन सराज से कोई भी शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिली होती तो टीमें भेजकर तुरंत एक्शन लिया जाता।  

कांग्रेस पर टिप्पणी करने वाला मैं कौन होता हूं : अनिल
भाजपा विधायक एवं आश्रय के पिता अनिल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने मेहनत की है, तभी इतनी बड़ी सफल रैली हुई है। कांग्रेस में मैंने प्रचार ही नहीं किया तो इसकी वर्किंग का मुझे क्या पता होगा। मंडी में एक दिन की सफल रैलियां हुईं। मैंने कांग्रेस के लिए काम नहीं किया। सीट का निकलना या न निकलना चुनावी नतीजों से पहले इसके बारे में हम क्या कह सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed