फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt issued alert after heavy snowfall warnning in himachal

हिमाचल में भारी बर्फबारी की चेतावनी के बीच सरकार ने जारी किया अलर्ट

Mon, 11 Dec 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 11 Dec 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
govt issued alert after heavy snowfall warnning in himachal

मौसम विभाग ने हिमाचल में दो दिन भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। खराब मौसम को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए उपायुक्तों को विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


लाहौल-किन्नौर और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को बर्फबारी के दौरान घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए मशीनरी और विशेष टीमें तैनात कर दी हैं। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार 14 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। उसके बाद मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। विभाग के अनुसार 11 और 12 ‌दिसंबर को प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा

govt issued alert after heavy snowfall warnning in himachal
मुख्य सचिव वीसी फारका ने सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी कर हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। उपायुक्तों को पीडब्ल्यूडी, वन, स्थानीय निकाय और संबंधित विभागों के साथ लगातार संपर्क में रहकर स्थिति सामान्य रखने को कहा है। 

ताकि बर्फबारी और बारिश से जानमाल का नुकसान न हो। जनवरी 2017 में हुई भारी बर्फबारी में राजधानी शिमला ही बुरी तरह कट गया था। जिला प्रशासन की तैयारियों के दावे हवा हो गए थे। इस बार सरकार किरकिरी नहीं करवाना चाहती है।

शिमला, मनाली में बढ़ी ठंड

govt issued alert after heavy snowfall warnning in himachal

रविवार शाम को बादल छाए रहने रहे शिमला, मनाली और धर्मशाला में ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। शिमला में अधिकतम 14.7, न्यूनतम 6.6, मनाली में अधिकतम 15 और न्यूनतम पारा 0.4 रहा।

धर्मशाला का अधिकतम तापमान भी 15.8 रहा। केलांग का न्यूनतम पारा -2.0 और कल्पा का जीरो डिग्री दर्ज किया गया। हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से कई नाले, झरने और झीलें जम गई हैं। नदी-नालों की धारा थमकर ठोस बर्फ में तब्दील हो गई है। पानी शीशे का रूप ले चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed