{"_id":"3bd7493ab51ab1bd4566b655eb4c6f8a","slug":"govt-is-making-policy-for-computer-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर शिक्षकों के लिए अच्छी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर शिक्षकों के लिए अच्छी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 06 Oct 2014 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी के माध्यम से कार्यरत सैकड़ों कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षा विभाग में मर्ज करने के ऐलान के बाद सरकार कांट्रेक्ट में लाने की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इन शिक्षकों को कांट्रेक्ट में लाने को आरएंडपी रूल्स में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में विभाग और शिक्षकों से भी राय ली जा रही है। इसके बाद तय किया जाएगा कि इन शिक्षकों को कितने साल के कांट्रेक्ट पर रखा जाए। प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में 1400 से अधिक कंप्यूटर शिक्षक कार्य कर रहे हैं, जो विभिन्न कंपनियों के माध्यम से पिछले 13 वर्षों से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार इन शिक्षकों को शिक्षा विभाग में मर्ज करने जा रही है। इन शिक्षकों की मांग है कि अभी तक की उनकी नौकरी को नियमित सर्विस में जोड़ा जाए और पाजीटी पैट्रन दिया जाए। सरकार ने चंडीगढ़ की कंपनी के साथ छह महीने के लिए करार बढ़ा दिया है। मार्च से पहले इन शिक्षकों के लिए सरकार नीति निर्माण करेगी।
विज्ञापन
सरकार जो नीति बनाएगी, मंजूर होगी
हमें सरकार पर पूरा विश्वास है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आश्वासन दिया और विभाग में मर्ज करने का भी ऐलान किया है। सरकार जो भी नीति बनाएंगे, वह कंप्यूटर शिक्षकों के हित में ही होगी।
- रोशन मेहता, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर टीचर एसोसिएशन