फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt is forming Policy for computer teachers.

कंप्यूटर शिक्षकों के लिए नीति बनाएगी सरकार

Tue, 06 Oct 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 06 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
govt is forming Policy for computer teachers.

निजी कंपनी को एक्सटेंशन देने से नाराज चल रहे कंप्यूटर शिक्षकों के लिए नीति बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आदेशानुसार विभागीय अधिकारी नीति बनाने में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री ने विभाग को 15 अक्तूबर तक नीति बनाने के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने नीति बनाए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


प्रदेश के 1248 सरकारी स्कूलों में 1441 कंप्यूटर शिक्षक तैनात हैं। 28 सितंबर से कंप्यूटर शिक्षक कक्षाओं का बहिष्कार कर रहे हैं। कंप्यूटर शिक्षक संघ निजी कंपनी को एक साल की एक्सटेंशन देने के खिलाफ हैं। एक्सटेंशन को रद्द करने की अधिसूचना जारी करने और शिक्षकों को सरकारी क्षेत्र में शामिल करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह से कंप्यूटर शिक्षक रोजाना मुख्यमंत्री के निजी आवास हॉलीलाज से लेकर सचिवालय के चक्कर काट रहे हैं। युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह की अगुवाई में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से दो बार मिल भी चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर शिक्षक संघ के अध्यक्ष रोशन मेहता का कहना है कि जब तक निजी कंपनी की एक्सटेंशन रद्द होने की अधिसूचना जारी नहीं होगी, तब तक कक्षाओं का बहिष्कार जारी रहेगा। कहा कि कंप्यूटर शिक्षक बीते 14 साल से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं, तब से लेकर कंपनी के अधीन ही काम कर रहे हैं। सरकार से महज आश्वासन ही मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed