{"_id":"5c861da5bdec222aaf37b1ef","slug":"govt-increased-salary-of-atm-and-btm-of-atma-project-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में आत्मा प्रोजेक्ट के एटीएम और बीटीएम का वेतन बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में आत्मा प्रोजेक्ट के एटीएम और बीटीएम का वेतन बढ़ाया
Mon, 11 Mar 2019 02:04 PM IST
Krishan Singh
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Mar 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कृषि विकास के लिए चलाए जा रहे एग्रीकल्चरल टेक्नालाजी मैनेजमेंट एजेंसी (आत्मा) प्रोजेक्ट के असिस्टेंट टेक्नालाजी मैनेजर (एटीएम) और ब्लॉक टेक्नालाजी मैनेजर (बीटीए) के मानदेय में 5 से 10 हजार रुपये की वृद्धि की गई है। यह मानदेय अप्रैल से दिया जाना है।
विज्ञापन
वर्ष 2004 से आत्मा प्रोजेक्ट में एटीएम और बीटीएम तैनात हैैं। आत्मा प्रोजेक्ट से जुड़े सहायक टेक्निकल मैनेजरों का मानदेय 25 हजार किया गया है, जबकि अभी तक इन्हें 15 हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाता रहा है।
विज्ञापन
ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर का मानदेय पहले 25 हजार रुपये प्रति माह दिया जा रहा था। अब सरकार ने बीटीएम का मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया हैे। राज्य के कृषि निदेशक डॉ. देसराज शर्मा ने कहा कि सरकार ने आत्मा प्रोजेक्ट के एटीएम और बीटीएम का मानदेय बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
एटीएम और बीटीएम का बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल से लागू होगा। प्रदेश के सभी ब्लॉकों में एक-एक एटीएम और बीटीएम तैनात हैं। ये सभी एटीएम और बीटीएम सात साल से सेवाएं दे रहे हैं। इनका अनुबंध एक-एक साल की अवधि के बाद बढ़ाया जाता है।
क्या कहते हैं प्रधान सचिव कृषि ओंकार चंद शर्मा
प्रधान सचिव कृषि ओंकार चंद शर्मा कहते हैं कि आत्मा प्रोजेक्ट के एटीएम और बीटीएम के मानदेय में सरकार ने वृद्धि कर दी है। एटीएम का मानदेय 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दिया गया है। बीटीएम का मानदेय 25 हजार से बढ़ाकर 30 हजार प्रति माह किया है।