{"_id":"66d5c647a6fbcc58c04112d8933fd0ec","slug":"govt-ease-norms-for-water-supply-connection-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी का कनेक्शन लेना है तो पढ़ लें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी का कनेक्शन लेना है तो पढ़ लें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 13 Aug 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी का कनेक्शन लेने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने कनेक्शन लेने पर लगाई पाबंदी को हटाने का फैसला लिया है। सप्ताह के भीतर नए कनेक्शन मिलने शुरू होंगे। पाबंदी मार्च महीने में लगाई गई थी। इसका कारण स्रोतों में पानी की कमी होना था।
विज्ञापन
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने सभी डिविजनों से रिपोर्ट मंगवा ली है। सभी स्कीमों में पानी का लेवल बढ़ा है। इसके चलते कनेक्शन बहाल करने का फैसला लिया है। विभाग के मुताबिक प्रदेश के मुख्य कार्यालय समेत डिविजनों में करीब 5000 लोगों ने नए कनेक्शन को आवेदन किया है।
विज्ञापन
एसडीओ और जूनियर इंजीनियर कार्यालयों में भी आवेदन आए हैं। इन्हें इसलिए रिलीज नहीं किया जा रहा था कि स्रोतों में पानी का लेवल लगातार नीचे जा रहा था। पानी की कमी के चलते प्रदेश के उपभोक्ताओं को भी एक घंटा सप्लाई दी जा रही थी।
विज्ञापन
वर्तमान में करीब 23 लाख कनेक्शन हैं। उपभोक्ताओं को पांच महीने से नियमित पानी नहीं मिल रहा था। सबसे ज्यादा समस्या धर्मशाला, सिरमौर, हमीरपुर, शिमला और मंडी जिलों में आ रही थी। बारिश के चलते अब व्यवस्था पटरी पर आ गई है।
इसी सप्ताह से नए कनेक्शन
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ आरके शर्मा ने बताया कि प्रदेश में पानी का संकट खत्म हो गया है। सभी डिविजनों से वास्तविक स्थिति का पता कर लिया है। परियोजनाओं में पानी का लेवल बढ़ गया है। इसके चलते नए कनेक्शन देने का फैसला लिया है। इसी सप्ताह नए कनेक्शन मिलने शुरू होंगे। घरेलू, व्यावसायिक सभी कनेक्शन बहाल किए जाएंगे।