फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt driving schools in five cities of himachal pradesh soon : minister govind thakur

हिमाचल के 5 शहरों में खोले जाएंगे सरकारी ड्राइविंग स्कूल

Mon, 31 Dec 2018 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Dec 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
govt driving schools in five cities of himachal pradesh soon : minister govind thakur

हिमाचल सरकार सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए नए साल से पांच शहरों में सरकारी ड्राइविंग स्कूल खोलने जा रही है। इन संस्थानों में कोई भी प्रशिक्षण ले सकता है। सरकार उनको बाकायदा सर्टिफिकेट देगी। केंद्र सरकार की कौशल विकास योजना के तहत इनके निर्माण पर 6.08 करोड़  की राशि खर्च होगी।

विज्ञापन


सरकार प्रशिक्षण लेने वालों को भत्ता भी देगी। शिमला के तारादेवी और बिलासपुर  में इन चालक प्रशिक्षण केंद्रों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। जनवरी माह से यहां प्रशिक्षण शुरू हो सकता है। इसके अलावा बद्दी, मंडी और कुल्लू में इनके लिए बजट जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि इन आधुनिक चालक प्रशिक्षण संस्थानों में लगभग 35 लाख रुपये की लागत से ट्रेनिंग ट्रैक का निर्माण होगा। प्रशिक्षण के लिए वाहनों की खरीद की जाएगी। साथ ही हर संस्थान में पुस्तकालय भी बनाए जा रहे हैं। इसमें प्रशिक्षु चालकों इससे जुड़ी किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी। संस्थानों में विभिन्न उपकरण भी प्रदर्शित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कई प्रभावी कदम उठा रही है। इसके तहत ढांचागत विकास के साथ-साथ वाहन चालकों की क्षमताओं का विकास करने के लिए प्रदेश में प्रशिक्षण संस्थानों को सुदृढ़ किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed