{"_id":"d539fc24d14713524b184d021065c8b0","slug":"govt-college-will-be-opened-at-kandaghat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडाघाट में बनेगा कॉलेज, सीएम ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडाघाट में बनेगा कॉलेज, सीएम ने की घोषणा
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट(सोलन)
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को सोलन जिला के कंडाघाट दौरे के दौरान क्षेत्र के लिए करीब 45 करोड़ की योजनाओं को स्वीकृति दी। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कंडाघाट में राजकीय डिग्री कॉलेज जरूर बनेगा। इसमें अगले साल से शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। कॉलेज भवन डीसी कोहिस्तान के पुराने कार्यालय (जिसे पटियाला हाउस के नाम से जाना जाता है) में बनेगा।
विज्ञापन
उन्होंने धारों की धार और समरोड़ उच्च पाठशालाओं को जमा दो करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट के भवन निर्माण को पूरा करने के लिए 20 लाख रुपये की घोषणाओं के साथ शिव मंदिर परिसर में बहुउद्देशीय हाल के निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि अश्वनी खड्ड पर बनने वाले खशावला पुल से कंडाघाट से चायल की दूरी 15 किमी कम होगी।
विज्ञापन
इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कवारग और कंडाघाट के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर प्रत्येक को 15 हजार रुपए देने की घोषणा की। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में सर्वांगीण एवं तीव्र विकास के अनेक मील पत्थर स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष रमेश ठाकुर व अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर प्रकाश करड़, मेजर कृष्णा मोहिनी, हरदीप सिंह बावा, अनुराग शर्मा, विनोद सुलतानपुरी, मोहन मेहता, बलदेव ठाकुर, कुल राकेश पंत, सुरेंद्र सेठी, पुलिस अधीक्षक डा. रमेश छाजटा, एडीएम संदीप नेगी व अन्य मौजूद रहे।