{"_id":"5af319ee4f1c1b330a8b91ee","slug":"govt-asked-list-of-teachers-who-gave-less-than-25-percent-exam-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसने की तैयारी, मांगी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसने की तैयारी, मांगी सूची
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Thu, 10 May 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं और जमा दो कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 25 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसा जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों से स्कूल वार बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का ब्योरा तलब किया है।
विज्ञापन
कम परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों के खिलाफ पूअर रिजल्ट पॉलिसी के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शिक्षकों की एसीआर में भी खराब परीक्षा परिणाम का उल्लेख होगा।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दसवीं और जमा दो कक्षा का स्कूल और विषयवार परिणाम की जानकारी देने को कहा है। जिन स्कूलों के परीक्षा नतीजे 25 फीसदी से कम हैं।
विज्ञापन
ऐसे स्कूलों के शिक्षकों और प्रिंसिपलों की सूची भी अलग से देने को कहा गया है। उच्च शिक्षा निदेशक अमरदेव ने बताया कि खराब परीक्षा परिणाम का शिक्षकों की एसीआर में उल्लेख किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से समय से एसीआर भेजने को कहा है।
निदेशक के मुताबिक कुछ शिक्षण संस्थान गोपनीय रिपोर्ट समय से नहीं भेज रहे हैं। केवल पदोन्नति के समय ही पिछले कई वर्षों से रिपोर्ट भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि समय से एसीआर रिपोर्ट नहीं भेजने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।