फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Govind Thakur said Whatever achievements Vikramaditya was counting, the Center gave them to Himachal.

Himachal: गोविंद ठाकुर बोले- विक्रमादित्य जितनी भी उपलब्धियां गिना रहे, वह केंद्र ने हिमाचल को दीं

Fri, 19 Apr 2024 05:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Apr 2024 05:49 PM IST
सार

गोविंद ठाकुर ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह जितनी भी उपलब्धियां गिना रहे हैं वह केंद्र की ओर से हिमाचल को दी गई हैं।  

विज्ञापन
Govind Thakur said Whatever achievements Vikramaditya was counting, the Center gave them to Himachal.
गोविंद सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के पूर्व मंत्री एवं संसदीय क्षेत्र प्रभारी गोविंद ठाकुर ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह जितनी भी उपलब्धियां गिना रहे हैं वह केंद्र की ओर से हिमाचल को दी गई हैं।  उनका केवल मात्र इतना ही योगदान है कि उन्होंने डाकिए का काम किया है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को करोड़ों रुपये का फंड प्राप्त हुआ है। अगर इसका श्रेय विक्रमादित्य लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं पर जनता सब जानती है कि पैसा कहां से आया है। फोरलेन, टनल सभी के लिए पैसा केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया है।  हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल के लिए एक लाख करोड़ का प्रावधान किया है। इससे सड़कें बनेंगी भी और उनकी मरम्मत भी होगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा की नाबार्ड इस साल 2024-25 में प्रदेश को 34,490 करोड़ रुपये देगा। यह 2023-24 के 31971.50 करोड़ से आठ प्रतिशत अधिक है। यह फैसला 31 जनवरी 2024 को आयोजित क्रेडिट सेमिनार में दी गई थी।  प्रदेश को प्रधानमंत्री पोषण स्कीम के तहत केंद्र की ओर से साढ़े 42 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। इसमें मंडी को सबसे ज्यादा करीब साढ़े छह करोड़ की राशि दी गई थी। यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के साथ कभी भेदभाव नहीं किया और जितने भी आरोप कांग्रेस पार्टी के नेता लगा रहे हैं वो बेबुनियाद हैं। आपदा के समय भी केंद्र सरकार ने हिमाचल को 1800 करोड़ की राहत राशि भेजी थी और साथ ही 21,000 घर निर्माण की स्वीकृति दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर ग्रामवासियों से फोन पर बात भी की। 

विज्ञापन

कांग्रेस की लूट की व्यवस्था पर मोदी ने लगाया ताला : भारद्वाज
 कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने शुक्रवार को नूरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री तीसरी बार नरेंद्र मोदी ही बन रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार ही देश की पहचान बन गया था। 2014 से पहले लाखों करोड़ रुपये के घोटाले होते थे। कांग्रेस के ही प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से एक रुपया भेजा जाता है तो गरीब तक मात्र 15 पैसे ही पहुंचते हैं। इसलिए जनता को पहचानना होगा कि वह कौन सा पंजा है, जो बीच में पैसे का गबन कर लेता है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार का पुराना नाता है। पीएम मोदी ने कांग्रेस की इस लूट की व्यवस्था पर ताला लगा दिया है। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने दस वर्षों में 34 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे हैं। अगर देश में कांग्रेस की सरकार होती तो कांग्रेस इन 34 लाख करोड़ में से 28 लाख करोड़ रुपये लूट लेती। उन्होंने कहा की लूट की दुकान बंद होने के कारण ही कांग्रेस आज मोदी को गाली दे रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed