फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Govind ram statement in public meeting of CM Jairam thakur at arki solan

अर्की: सीएम जयराम के सामने बोले गोविंद, पार्टी कार्यक्रमों में नहीं दी गई अहमियत

Sat, 14 Aug 2021 11:28 AM IST
Krishan Singh योगेश शर्मा, अमर उजाला, अर्की (सोलन)
योगेश शर्मा, अमर उजाला, अर्की (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Aug 2021 11:28 AM IST
सार

पूर्व विधायक गोविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की विधानसभा क्षेत्र में आने के लिए आभार जताया।  उन्होंने कहा कि अर्की क्षेत्र की कई समस्याएं थी। कई गांवों के लिए सड़कें भी नहीं थीं। 

विज्ञापन
Govind ram statement in public meeting of  CM Jairam thakur at arki solan
अर्की में भाजपा के कार्यक्रम में सीएम जयराम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की के पूर्व विधायक गोविंद शर्मा ने कहा कि पार्टी के कुछ लोगों ने उन्हें काफी दुखी किया जिससे वह काफी परेशान हैं। अर्की चौगान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के सामने मंच से कठोर शब्दों में कहा कि पिछले साढे़ तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्हें पार्टी कार्यक्रमों में कोई अहमियत नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि इन बातों को पहले भी कई बार वह बता चुके हैं। कहा कि अर्की क्षेत्र में संगठन की कमियां रहीं। इस कारण मुख्यमंत्री का दौरा भी लंबित हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की विधानसभा क्षेत्र में आने के लिए आभार जताया।  उन्होंने कहा कि अर्की क्षेत्र की कई समस्याएं थी।

विज्ञापन


कई गांवों के लिए सड़कें भी नहीं थीं। उन्होंने खुद सड़क मार्गों का प्रबंध कर लोगों को पक्की सड़कों और रास्तों की सुविधा दी है। पर्यटन के लिए भी कई प्रोजेक्ट लाए हैं। उन्होंने कहा कि करीब साढे़ तीन वर्ष साल के कार्यकाल में भाजपा के कार्यकर्ता पिछड़े हैं। क्षेत्र में जो काम होने चाहिए, वह काम नहीं हो सके। हालांकि रत्न सिंह पाल और गोविंद राम शर्मा की रखी मांग को मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया। इस दौरान देखा गया कि जो मांगें गोविंद शर्मा लेकर आए थे, उनको हिमको फेडरेशन के चेयरमैन व भाजपा नेता रतन सिंह पाल ने मुख्यमंत्री के समक्ष गोविंद शर्मा के भाषण से पहले ही मंच से उठाया।  इस दौरान जिप सदस्य अमर सिंह ठाकुर, आशा परिहार, अमर सिंह कौशल, परविंद्र ठाकुर, यशवंत ठाकुर, जीतराम ठाकुर, बालक राम शर्मा आदि मौजूद रहे। स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री ने गोविंद राम शर्मा से बातचीत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed