{"_id":"5bd2bb46bdec2269935784fd","slug":"govind-negi-gets-president-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहनीय सेवा के सराहन के गोविंद नेगी को मिला राष्ट्रपति पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहनीय सेवा के सराहन के गोविंद नेगी को मिला राष्ट्रपति पदक
मोहन मेहता, अमर उजाला, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराहन के गोविंद नेगी को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। गोविंद नेगी भारत तिब्बत सीमा पुलिस में निरीक्षक जीडी के पद पर तैनात हैं। उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए गृह मंत्रालय की ओर से 26 जनवरी 2018 को राष्ट्रपति की ओर से पुलिस पदक देने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
वीरवार को आईटीबीपी के स्थापना दिवस पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गोविंद नेगी को सम्मानित किया। गोविंद नेगी मूलत: किन्नौर के रहने वाले हैं। अब वे सराहन के रेवशल गांव में रहते हैं। वर्तमान में आईटीबीपी की 43वीं बटालियन ज्यूरी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
भारत तिब्बत सीमा पुलिस में विशिष्ट सेवा के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आईटीबीपी के 57वें स्थापना दिवस समारोह में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नेगी को सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2012 में भी राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं महानिदेशक प्रतीक चिन्ह और प्रशंसा पत्र मिल चुका है।
विज्ञापन