इस कॉलेज में छात्राओं को भरना पड़ता है पानी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़कर हैरानी हो रही होगी लेकिन गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर में कुछ यही हालात हैं। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर के कन्या छात्रावास में छात्राओं को पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। इसके चलते छात्राओं को कॉलेज के हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है।
इससे उनकी पढ़ाई भी बाधित हो रही है। पीजी कॉलेज रामपुर के बद्री और ट्राइबल हॉस्टल की लगभग 200 छात्राओं को पेयजल आपूर्ति न मिलने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में भारी बारिश होने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है, जिसे दुरुस्त करने में आईपीएच विभाग जुटा हुआ है।
इसके अलावा रामपुर व आसपास के क्षेत्रों में भी पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है, जबकि विभाग के कर्मचारी पानी को रिस्टोर करने में जुटे हुए हैं। कॉलेज हॉस्टल की छात्राओं अंजली, अर्चना, सोनिका, मधु, सोनिया नेगी, गंगा नेगी, नीता नेगी का कहना है कि पिछले तीन दिनों से हॉस्टल में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है।
'बारिश से पेयजल सप्लाई हुई ठप'
इससे छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ने कॉलेज प्रशासन और विभाग से जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। कॉलेज प्राचार्य डा. शंकर भगत नेगी ने बताया कि हॉस्टल में पेयजल किल्लत को लेकर विभाग को शिकायत की गई है। जल्द ही हॉस्टल की छात्राओं को पानी की आपूर्ति दे दी जाएगी।
आईपीएच विभाग रामपुर के एसडीओ किशोर शर्मा ने कहा कि भारी बारिश के चलते पानी का स्रोत भी भूस्खलन से प्रभावित हो गया है। इससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई, जिसे ठीक करने के लिए विभाग के कर्मचारी जुटे हुए हैं। उन्होंने जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल करने की भी बात कही।