फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Governor Shiv Pratap Shukla said- Everyone should fight against drug abuse like a soldier

Himachal: राज्यपाल बोले- हिमाचल में बिगड़ गई है कानून व्यवस्था,सरकार बताए कैसे करेगी ठीक

Sat, 22 Mar 2025 08:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Mar 2025 08:13 PM IST
सार

प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है।

विज्ञापन
Governor Shiv Pratap Shukla said- Everyone should fight against drug abuse like a soldier
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। वह प्रदेश सरकार से जानना चाहते हैं कि वह इसे कैसे दुरुस्त करेगी। राज्यपाल शूलिनी विवि के दीक्षांत समारोह के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भले ही हिमाचल छोटा प्रदेश है, मगर यहां पर कानून व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष भी अपने विधायकों के साथ उनसे मिले थे और प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ने पर ज्ञापन भी दिया है। इसी ज्ञापन के आधार पर वह भी प्रदेश सरकार से जानना चाहते हैं कि वह कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पर्यटक राज्य है और इसमें बाहर से लोग आएंगे। उनकी सुरक्षा प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है और उसे यह करनी चाहिए।

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में राज्यपाल ने कहा कि नशे के खिलाफ अब गांव-गांव से आवाज उठ रही है। पंचायतों से भी आवाज उठ रही है कि यदि नशा किया तो सुविधाएं नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को एक सैनिक की तरह नशे के खिलाफ लड़ना चाहिए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कोर्ट की बैठक में उन्होंने आदेश दिए कि वह सभी कॉलेजों में दाखिले के समय छात्र से शपथ पत्र लें कि वह नशा नहीं करेगा। यदि जरूरत पड़ी तो वह इसके लिए राजभवन से भी अधिसूचना लागू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed