फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Governor Shiv Pratap Shukla Administer Oath to HPPSC Member Dr Anju Sharma

Himachal News: राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य डॉ. अंजू को दिलाई शपथ

Fri, 27 Oct 2023 01:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 27 Oct 2023 01:45 PM IST
सार

डॉ. अंजू शर्मा एनएसयूआई की कार्यकर्ता रह चुकी हैं। इनका कार्यकाल 62 वर्ष की आयु पूरी होने तक रहेगा। डॉ. अंजू की नियुक्ति के साथ ही आयोग में सदस्यों की संख्या पांच हो गई है।

विज्ञापन
Governor Shiv Pratap Shukla Administer Oath to HPPSC Member Dr Anju Sharma
शपथ लेतीं डॉ. अंजू शर्मा। - फोटो : जनसंपर्क विभाग

विस्तार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को राजभवन में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में डॉ. अंजू शर्मा को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उपस्थित थीं।

विज्ञापन


डॉ. अंजू शर्मा उच्च शिक्षा निदेशालय में ओएसडी कॉलेज के पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं। इस समय वे एडवांस स्टडी शिमला में फेलो हैं। डॉ. अंजू शर्मा एनएसयूआई की कार्यकर्ता रह चुकी हैं। इनका कार्यकाल 62 वर्ष की आयु पूरी होने तक रहेगा। डॉ. अंजू की नियुक्ति के साथ ही आयोग में सदस्यों की संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक केवल सिंह पठानिया और मलेंद्र राजन, हिमाचल लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ठाकुर, लोकायुक्त न्यायमूर्ति चंद्र भूषण बारोवालिया, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, हिमाचल लोक सेवा आयोग की सदस्य डॉ. रचना गुप्ता, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, सचिव बागवानी राकेश कंवर, निदेशक पर्यटन अमित कश्यप, हिमाचल लोक सेवा आयोग के सचिव डी.के. रतन, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने कार्यवाही का संचालन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed