फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Governor given gift to Red Cross volunteers

रेडक्रॉस स्वयंसेवियों को राज्यपाल का बड़ा तोहफा

Tue, 23 Sep 2014 08:28 AM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
Governor given gift to Red Cross volunteers

राज्यपाल उर्मिला सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को रेडक्रॉस सोसाइटी की वार्षिक बैठक में स्वयंसेवियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया। इन्हें अब 10 हजार रुपये मानदेय मिलेगा जबकि कर्मचारियों को 2010 से महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में गठित युवा रेडक्रॉस शाखाएं प्रभावी हो सकती हैं। युवा स्वयंसेवी प्राकृतिक आपदाओं और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इन्हें प्रशिक्षण देना चाहिए।
विज्ञापन


इस मौके पर समिति के अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने सभी उपायुक्तों को समयबद्ध तरीके से अंशदान सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।

जेनेरिक दवाईयों के लिए 29.59 करोड़ मंजूर

Governor given gift to Red Cross volunteers

उन्होंने कहा कि आईजीएमसी और मंडी कैंसर अस्पताल के निर्माण लिए 45.45 करोड़ रुपये मिले हैं। ठाकुर ने कहा कि लोगों को अस्पतालों में जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए 29.59 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं।

राज्यपाल की सचिव और राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी की महासचिव अनिता तेगटा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। इस दौरान सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों ने राज्य रेडक्रॉस के लिए आय सृजित करने वाली गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed