फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Governor dev vrat will take a meeting with minister and officers.

अब मंत्रियों, अधिकारियों की बैठक लेंगे राज्यपाल

Sat, 17 Oct 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 17 Oct 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
Governor dev vrat will take a meeting with minister and officers.

राज्यपाल आचार्य देवव्रत अब मंत्रियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और समाज के अन्य प्रतिनिधि वर्गों की तीन नवंबर को बैठक लेंगे। वे इन सभी से राजभवन शिमला में चार एजेंडों पर चर्चा करना चाहते हैं और इन पर आगामी कार्रवाई की भूमिका बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन


राज्यपाल ने ऐसी ही बैठक सबसे पहले 30 सितंबर को बुलाई थी, मगर 26 सितंबर को मुख्यमंत्री के ठिकानों पर छापामारी की कार्रवाई के बाद कुछ मंत्रियों की ओर से बैठक में आने से इंकार किया था। उसके बाद संभावित बैठक 28 अक्तूबर बताई जा रही थी।
विज्ञापन


अब यह तीन नवंबर को तय की गई है। राजभवन की ओर से इसके लिए जल्दी नए सिरे से तैयारी की जा रही है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत स्वच्छता, नशाखोरी, जैविक कृषि-गोपालन और छुआछूत जैसे विषयों पर गंभीरता से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 21 को हिमाचल लौटेंगे राज्यपाल
राज्यपाल आचार्य देवव्रत रविवार से हिमाचल से बाहर होंगे। राज्यपाल कुरुक्षेत्र, जालंधर सहित कई अन्य क्षेत्रों में होेंगे। वे 21 अक्तूबर को कुल्लू दहशरा के लिए हिमाचल लौटेंगे। 22 अक्तूबर को कुल्लू दशहरे में शामिल होंगे। 23 अक्तूबर को शिमला लौटेंगे। इसके बाद एक नवंबर को पालमपुर विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह में जाएंगे। तीन नवंबर को राजभवन शिमला में बैठक लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed