फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Governor Bandaru Dattatreya Visit to Bilaspur.

राज्यपाल दत्तात्रेय ने किया निर्माणाधीन एम्स का दौरा, दिए सवालों के जवाब

Fri, 01 Nov 2019 12:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 01 Nov 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
Governor Bandaru Dattatreya Visit to Bilaspur.
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने वीरवार को निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) स्थल का दौरा किया। उन्होंने गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं से भी बातचीत की। छात्राओं ने राज्यपाल से सवाल जवाब किए। राज्यपाल ने भी छात्राओं से देश प्रेम, उनके शौक और पढ़ाई के बारे में पूछा। उन्होंने छात्राओं से सुबह जल्दी उठकर योग, व्यायाम करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने की शिक्षा दी। पढ़ाई के साथ स्कूल की अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने कहा कि आज देश में हर क्षेत्र में लड़कियां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। 

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि अंतरिक्ष में जाने वाले पहले मानव यूरी गागरिन एक बार हैदराबाद आए और रूसी भाषा में भाषण दिया। वह अंग्रेजी जानते थे, लेकिन उन्हें अपनी मातृभाषा से प्रेम था। यही जज्बा हम में भी होना चाहिए। दत्तात्रेय ने बच्चों से महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में प्रश्न किए। उन्होंने स्कूल को 15 कंप्यूटर देने की घोषणा की। राज्यपाल ने स्कूल परिसर में लौंग का पौधा रोपा। उपनिदेशक उच्च शिक्षा अमर सिंह ठाकुर, उपनिदेशक सुदर्शन, स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र चड्ढा ने राज्यपाल का स्वागत किया। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने नड्डा के पिता से पैर छूकर लिया आशीर्वाद
राज्यपाल ने विजयपुर गांव में डॉ. नारायण लाल नड्डा से भी भेंट की। डॉ. नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के पिता हैं और रांची विवि बिहार के पूर्व कुलपति रहे हैं। उन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं। राज्यपाल ने कहा कि करीब 95 वर्ष के नड्डा से भेंट काफी यादगार रही। डॉ. नड्डा ने राज्यपाल को उनकी ओर से लिखी पुस्तक श्विधि की एक रचना भेंट की। राज्यपाल ने पैर छूकर उनसे आशीर्वाद भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed