{"_id":"57bfd30b4f1c1b2e5fd4f62a","slug":"governor-appreciated-the-hppsc-chairman-ks-tomar-for-giving-weightage-to-hindi-language","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल ने इस खास काम के लिए थपथपाई आयोग अध्यक्ष की पीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल ने इस खास काम के लिए थपथपाई आयोग अध्यक्ष की पीठ
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 26 Aug 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएएस परीक्षा में हिंदी को तरजीह देने के लिए राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष केएस तोमर की पीठ थपथपाई। तोमर ने आचार्य को बताया कि 90 प्रतिशत उम्मीदवार एचएएस परीक्षा के साक्षात्कार में हिंदी भाषा को चुन रहे हैं। इसका बहुत सकारात्मक असर पड़ रहा है। राज्यपाल ने आयोग के एचएएस परीक्षा को आईएएस पद्धति के अनुरूप बदलने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया।
विज्ञापन
राज्यपाल को राजभवन शिमला में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने आयोग की वर्ष 2014-15 की उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट भेंट की। उन्होंने आयोग की ओर से उठाए गए कदमों की सराहना की। कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के प्रतिभागियों को प्रशासनिक सेवाओं की प्रतिस्पर्धाओं में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
राज्यपाल ने आयोग के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अंग्रेजी और हिंदी में साक्षात्कार का अवसर देने के प्रयासों की सराहना की। कहा कि इससे प्रतिभागी लाभान्वित होंगे। आयोग के अध्यक्ष ने राज्यपाल को बताया कि 90 प्रतिशत उम्मीदवार हिंदी भाषा को चुन रहे हैं और भाषा के विकल्प से सभी उम्मीदवारों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागियों को लाभ मिला है।
विज्ञापन
तोमर ने कहा कि जनवरी 2017 से नई एचएएस पद्धति आरंभ की जाएगी। मोबाइल ऐप जरूरतमंद उम्मीदवारों के मार्गदर्शन के लिए हेल्पलाइन, न्यायिक सेवाएं परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित करना और एचएएस परीक्षा में प्रशासनिक कारणों से एक वर्ष के अंतर को
समाप्त करना आयोग की उपलब्धियों में शामिल है। तोमर ने राज्यपाल को नई पद्धति के तहत सूक्ष्मस्तरीय पाठ्यक्रम को अंतिम रूप देने के प्रयासों पर बताया। कहा कि ये हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय तथा देश की अन्य विश्वविद्यालय के 20 से अधिक प्रोफेसरों की सहायता से संभव हो सका है।
जल्दी होगी बड़ी संख्या में शिक्षकों की चयन परीक्षा
अध्यक्ष ने राज्यपाल को बताया कि सरकार ने कॉलेज कैडर के सहायक प्राध्यापकों, सूचना प्रौद्योगिकी के स्कूल अध्यापकों, पीजीटी इत्यादि के भारी संख्या में पद सृजित किए हैं। इनकी परीक्षा लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र इनके लिए परीक्षा ली जाएगी।
राज्यपाल ने राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों और सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की अवधारणा की सराहना की। तोमर वर्तमान में भारत के राज्य के लोक सेवा आयोग की राष्ट्रीय सम्मेलन की स्थायी समिति के अध्यक्ष भी हैं।