फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Governor and CM pay tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri on their birth anniversaries

Shimla: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Mon, 02 Oct 2023 01:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Oct 2023 01:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि किस प्रकार गांधी जी के नेतृत्व और अहिंसा के प्रति समर्पण ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश को वर्षों की गुलामी से मुक्त किया। 

विज्ञापन
Governor and CM pay tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri on their birth anniversaries
पुष्पांजलि अर्पित करते राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : जनसंपर्क विभाग

विस्तार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के रिज पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने महात्मा गांधी की सत्य, अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला जो उनके जीवन के सिद्धांतों की आधारशिला बने। राज्यपाल ने उनकी सत्यनिष्ठा, सादगी और भारतीय परंपराओं के साथ  गहरे जुड़ाव की भी प्रशंसा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के स्वदेशी, स्वराज, आत्मनिर्भरता और स्वच्छता के सिद्धांत हम सभी को प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में गांधी जी की अहिंसा के प्रति गहरी निष्ठा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार गांधी जी के नेतृत्व और अहिंसा के प्रति समर्पण ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश को वर्षों की गुलामी से मुक्त किया। 
विज्ञापन


उन्होंने सभी लोगों को गांधी के आदर्शों से प्रेरणा लेने और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में अपने जीवन में शामिल करने का आह्वान किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इसके उपरांत राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सीटीओ चौक में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि शास्त्री जी ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर देश को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी अखंडता, मानवता और सादगी के पक्षधर थे जिस कारण वे सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश में अनाज की कमी थी तब शास्त्री जी ने लोगों को आत्मनिर्भरता के प्रति प्रेरित करने के लिए जय जवान जय किसान का नारा दिया था। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी सादगी का उत्कृष्ट उदाहरण थे जिन्होंने देश को कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा देश भक्ति गीत और भजन प्रस्तुत किए गए।   


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंदर चौहान, उप महापौर उमा कौशल, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, उपायुक्त, शिमला आदित्य नेगी, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क राजीव शर्मा, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेन्द्र कुमार अत्री व बालिका आश्रम टूटीकंडी के छात्र और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed