फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   governor acharya dev vrat flagged off cycle rally in manali

583 किमी सर्पीली सड़कों को नापेंगे दिव्यांग योद्धा

Sat, 06 Aug 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Sat, 06 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
governor acharya dev vrat flagged off cycle rally in manali

तन से वे बेशक दिव्यांग हैं, लेकिन हौसला कम नहीं। जी हां, ऐसे ही दिव्यांग योद्धा साइकिल रैली पर पहाड़ नापने निकले हैं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शुक्रवार को मनाली में ऐसे दिव्यांग योद्धा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का आयोजन सीमा सुरक्षा बल ने आदित्य मेहता फाउंडेशन के सहयोग से किया।

विज्ञापन


इस पैरा साइकिलिंग अभियान की अध्यक्षता आरके नेगी कमांडेंट, बीएसएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग कर रहे हैं। इस 34 सदस्यीय दल में बीएसफ के 13,  सीआरपीएफ के 3 तथा आदित्य मेहता फाउंडेशन के 18 सदस्य हैं। यह रैली 583 
विज्ञापन


किलोमीटर हिमालय की ऊंचाइयों से होते हुए 15 अगस्त को खारदुंगला पहुंचेगी। यहां प्रतिभागियों का केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजजू स्वागत करेंगे। इस अवसर पर आदित्य मेहता निदेशक, आदित्य फाउंडेशन, एसडीएम मनाली ज्योति राणा व अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है साइकिल रैली का रूट

governor acharya dev vrat flagged off cycle rally in manali

मनाली से खारदुंगला को रवाना हुई सीमा सुरक्षा बल की साइकलिंग रैली रोहतांग दर्रा से होकर लाहौल घाटी में प्रवेश करेगी। रैली सिस्सू, गोंधला, केलांग, तांदी संगम, जिस्पा, सूरजताल,पटसेऊ, मेहंदीनगर, जिंगजिंगबार, बारालाचा, सरचू, मैदानी क्षेत्र पांग तथा लेह से होकर अंतिम पड़ाव खारदुंगला पहुंचेगी।

काम करने की इच्छा न रखने वाला विकलांग
राज्यपाल ने कहा हि इन वीर योद्धाओं के जज्बे को सलाम करते हैं, जिन्होंने कारगिल में बहादुरी का परिचय देने के पश्चात अब इस प्रकार के आयोजन का हिस्सा बनकर अन्यों के  लिए प्रेरणा का काम किया है। राज्यपाल ने कहा कि मन में कुछ करने की प्रबल इच्छा हो तो साहस, हिम्मत, निर्भीकता व कौशल के साथ कोई भी व्यक्ति हर चुनौती से पार पा सकता है।

कहा कि वह व्यक्ति विकलांग है, जो  शारीरिक रूप से पूर्ण विकसित होने के बावजूद भी काम करने की इच्छा न रखता  हो। मौके पर सीमा सुरक्षा बल के  सहायक महानिदेशक रजनी कांत मिश्रा ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा  उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। अनिल पालीवाल, आईजी बीएसएफ ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed