काले धन पर सर्जिकल स्ट्राइक से चमका विश्व में भारत का नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि दो-दो सर्जिकल स्ट्राइक से पूरे विश्व में भारत का नाम हुआ है। भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान हिल गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकवाद तथा काले धन पर कुठाराघात हुआ है। इसका असर कुछ माह में विकास के रूप में दिखाई देेगा। देवभूमि को नशा मुक्त करना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें।
शुक्रवार को लवी मेले का शुभारंभ करने पहुंचे राज्यपाल का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। डीसी शिमला रोहन चंद ठाकुर ने शॉल और टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। राज्यपाल की पत्नी भी लवी मेला देखने आईं। मेले के शुभारंभ पर राज्यपाल ने कहा कि यह गंभीर मसला है कि प्रदेश में लोग नशे की गिरफ्त में हैं।
नशे की गिरफ्त में प्रदेश के लोग
युवा पीढ़ी और बच्चे भी नशे के शिकंजे में जकड़ते जा रहे हैं। बच्चों को अच्छे संस्कार देने होंगे, तभी समाज और देश का विकास संभव है। उन्होंने चिंता जताई कि बेटियों को गर्भ में ही मारा जा रहा है। इस गलत काम में पढ़े-लिखे लोग भी शामिल हैं। कहा कि जैविक खेती को अपनाना और गौ रक्षा भी जरूरी है। डीसी रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि इस बार लवी मेले में हिमाचली कलाकारों के लिए दो सांस्कृतिक संध्याएं रखी हैं।
सिर्फ दो कलाकार बाहरी राज्यों से बुलाए हैं। नगर परिषद अध्यक्ष मीना कुमारी ने कहा कि लवी मेले का काफी पुराना इतिहास रहा है। इस मेले में भारत और तिब्बत के बीच बिना टैक्स लगाए कारोबार किया जाता रहा है। इस मौके पर भाजपा और कांग्रेस के कई नेता और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।