फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Government will pay equal compensation on minor and adult deaths

नाबालिग, बालिग की मौत पर अब बराबर मुआवजा देगी सरकार

Wed, 19 Sep 2018 06:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 19 Sep 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
Government will pay equal compensation on minor and adult deaths

राज्य सरकार अब सरकारी बसों में सफर करने वाले यात्रियों की प्राकृतिक मौत पर बालिग और नाबालिग की मौत पर परिजनों को बराबर मुआवजा देगी। अभी तक सरकार ऐसे मामलों में परिजनों को नाबालिग की मौत पर अधिकतम 50 हजार, जबकि बालिग की मौत पर एक लाख रुपये मुआवजा देती थी।

विज्ञापन


अब सरकार ने बराबर एक लाख रुपये मुआवजा देने का फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को राजपत्र में इसकी अधिसूचना प्रकाशित कर दी है। सरकार ने इसे लागू करने से पहले लोगों से 15 दिन के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे थे।  
विज्ञापन


दूसरी ओर, हिमाचल में अब पर्यटकों और अन्य लोगों को सैर सपाटा करने के लिए किराये पर मोटरसाइकिल और मैक्सी कैब मिलेंगे। हिमाचल में जिस व्यक्ति के पास लाइसेंस होगा, वह पर्यटकों को किराये पर मोटर साइकिल और मैक्सी कैब दे सकेंगे। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब परिवहन विभाग ने इसके लिए आपत्ति और सुझाव मांगे हैं। मैक्सी कैब लाइसेंस धारकों को अधिकतम 40 हजार जबकि मोटरसाइकिल को किराये पर देने के लिए 20 हजार रुपये सालाना फीस चुकानी होगी। महीने की यह फीस डेढ़ से दो हजार रुपये तक होगी। लोग बाहरी राज्यों में भी इन वाहनों को किराये पर ले जा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed