फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Government vehicle sent to bring 10th class topper Manvi, CPS gave a check of 21,000 10th class

Kullu News: 10वीं कक्षा की टॉपर मानवी को लाने भेजी सरकारी गाड़ी, सीपीएस ने दिया 21,000 का चेक

Fri, 26 May 2023 07:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 May 2023 07:33 PM IST
सार

 दसवीं कक्षा की टॉपर मानवी को सम्मानित किया। उन्होंने परिधि गृह कुल्लू में शुक्रवार को शोभला साथी ट्रस्ट की ओर से छात्रा को 21,000 रुपये का चेक भेंट कर इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

विज्ञापन
Government vehicle sent to bring 10th class topper Manvi, CPS gave a check of 21,000 10th class
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने 10वीं की टॉपर मानवी को किया सम्मानित। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने भुंतर के साथ लगते शुरढ़ की रहने वाली दसवीं कक्षा की टॉपर मानवी को सम्मानित किया। उन्होंने परिधि गृह कुल्लू में शुक्रवार को शोभला साथी ट्रस्ट की ओर से छात्रा को 21,000 रुपये का चेक भेंट कर इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इससे पहले उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी भेजकर मेधावी छात्रा मानवी व उनके परिवार के लोगों को घर से कुल्लू सर्किट हाउस लाया गया। इस दौरान सीपीएस ने मानवी सहित पूरे परिवार के सदस्यों को भी सम्मानित किया।

विज्ञापन


ठाकुर ने कहा कि मानवी ने बोर्ड की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर कुल्लू जिला व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। कहा कि मानवी अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कहा कि समाज में बेटियां अब बेटों से किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। प्रदेश सरकारी मानवी की कोचिंग एवं आगामी पढाई में भरपूर सहयोग देगी। उधर, कार सेवा दल ऩे भी मानवी को घर जाकर सम्मानित किया है। दल ने प्रशस्ति पत्र और 3,100 की धनराशि दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed