फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Government taxis will run from High Court to District Court

Shimla News: हाईकोर्ट से जिला अदालत के लिए चलेंगी सरकारी टैक्सियां

Wed, 30 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Government taxis will run from High Court to District Court
एचआरटीसी आज से मुहैया करवाएगा सेवा
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आग्रह पर मिली सुविधा
न्यू शिमला से हाईकोर्ट रूट पर भी मिलेगी टैक्सी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। एचआरटीसी ने हिमाचल हाईकोर्ट से जिला कचहरी चक्कर तक टैक्सी सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। यह टैक्सी सेवा एक मई से शुरू हो जाएगी।

हिमाचल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रधान वरिष्ठ अधिवक्ता पीयूष वर्मा ने कहा कि बार एसोसिएशन के लिखित अनुरोध पर एचआरटीसी प्रबंधक निदेशक ने एक मई से हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय परिसर से जिला न्यायालय परिसर चक्कर शिमला तक एचआरटीसी टैक्सी चलाने के आदेश दिए हैं। शुरुआत में यह व्यवस्था पंद्रह दिनों के लिए परीक्षण के आधार पर होगी। उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वह इस व्यवस्था को सफल बनाएं। यह टैक्सी सेवा न्यू शिमला से हाईकोर्ट रूट पर भी चलेंगी। एचआरटीसी 15 दिन के परीक्षण के बाद इस पर अपनी रिपोर्ट पेश करेगा।

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता निरंजन वर्मा ने एचआरटीसी के इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जिला बार एसोसिएशन 9 महीनों से लगातार इस मामले को प्रबंधक निदेशक के समक्ष उठा रही थी। निरंजन वर्मा ने साथ ही शिमला जिला एडमिनिस्ट्रेटिव के पूर्व अध्यक्ष न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और वर्तमान अध्यक्ष विवेक सिंह ठाकुर का भी आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने टैक्सी चलाने के लिए एचटीसी प्रबंधन के समक्ष इस बात को रखने में योगदान दिया।
विज्ञापन



इन रूटों पर चलेंगी टैक्सियां
न्यू शिमला से उच्च न्यायालय शिमला क्लब सुबह 9 बजे, उच्च न्यायालय से न्यायालय परिसर चक्कर 9:30 बजे, उच्च न्यायालय से चक्कर सुबह 10.30 बजे, चक्कर न्यायालय परिसर से उच्च न्यायालय को 11:30 बजे सुबह, उच्च न्यायालय से चक्कर तक दोपहर 2 बजे, उच्च न्यायालय से न्यायालय परिसर तक चक्कर को 3 बजे, उच्च न्यायालय शिमला क्लब से न्यू शिमला शाम 5:30 बजे, न्यू शिमला से उच्च न्यायालय शिमला क्लब 6 बजे, हाईकोर्ट (शिमला क्लब) से न्यू शिमला 6:30 बजे शाम टैक्सी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article