फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Government should increase unemployment allowance of visually impaired people: Union

दृष्टिबाधितों का बेरोजगारी भत्ता बढ़ाए सरकार : संघ

Thu, 27 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Government should increase unemployment allowance of visually impaired people: Union
शिमला। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ शिमला की ओर से हेलन केलर की जयंती पर वीरवार को निदेशालय बागवानी विभाग के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य संसदीय सचिव कानून, संसदीय मामले एवं बागवानी विभाग मोहन लाल ब्राकटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि हेलेन केलर के उल्लेखनीय जीवन का सम्मान किया जाता है। दृष्टिहीन और बधिर होने की चुनौतियों को पार करते हुए उन्होंने एक प्रसिद्ध लेखिका, कार्यकर्ता और वक्ता बनने का गौरव प्राप्त किया। संघ के महासचिव देवाचंद नेगी ने मुख्य अतिथि को संघ की मांगों बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैकलॉग के माध्यम से तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों को स्पेशल ड्राइव के माध्यम से भरा जाए। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की सेवानिवृति आयु 58 से बढ़ाकर 60 की जाए और दृष्टि बाधितों को बेरोजगारी भत्ता और पेंशन में बढ़ोतरी करने की मांग की है। मुख्य संसदीय सचिव ने कार्यक्रम के लिए ऐच्छिक निधि से 20 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर संयुक्त निदेशक बागवानी हेमचंद शर्मा, उपनिदेशक सूचना कर्म सिंह वर्मा, संघ की अध्यक्ष निशा ठाकुर, समाजसेवी संजीव सुंगटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूप लाल मेहता, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, संयुक्त सचिव पंकज गर्ग, अजीत चौहान और कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article