फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Government policy has forced millions of gardeners

सरकार की नीति से मजबूर हैं लाखों बागवान

Fri, 29 Aug 2014 11:32 AM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
Government policy has forced millions of gardeners

सेब सीजन में बागवान महंगे दामों पर घटिया कार्टन खरीदने को मजबूर हैं। गुम्मा कार्टन फैक्टरी बंद होने के कारण बाजार में कार्टन बनाने वाली प्राइवेट कंपनियों का एकाधिकार हो गया है।

विज्ञापन


निजी कंपनियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है, इस कारण बाजार में मनमानी दरों पर कार्टन बेचा जा रहा है। कार्टन की क्वालिटी अच्छी न होने के कारण बागवान आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं।
विज्ञापन


मंडियों तक पहुंचने से पहले ही सेब खराब हो रहा है। बारदाना कमजोर होने के नाम पर खरीददार सेब की प्रति पेटी कीमत 50 से 80 रुपये तक कम लगा रहे हैं। गुम्मा कार्टन फैक्टरी बंद होने के बाद से बाजार में कार्टन की कीमतें अनियंत्रित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेब उत्पादक क्षेत्रों में अधिकतर कार्टन बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, पंजाब और हरियाणा में लगी फैक्टरी से पहुंच रहा है। करीब एक दर्जन कंपनियां सेब उत्पादक क्षेत्रों में कार्टन सप्लाई कर रही हैं।

हर वर्ष बढ़ रहे हैं कार्टन के दाम

Government policy has forced millions of gardeners

दो साल पहले बाजार में जिस कार्टन की कीमत 30 रुपये थी, अब बढ़ कर 40 से 50 रुपये हो गई है। सालाना कार्टन की कीमतों में सात से दस रुपये तक बढ़ोतरी हो रही है। इस समय बाजार में 42 से लेकर 55 रुपये तक कार्टन मौजूद है।

कोटखाई के समीप गुम्मा में खोली गई कार्टन फैक्टरी के स्थान पर इंजीनियरिंग कॉलेज चल रहा है। 1989 में गुम्मा कार्टन फैक्टरी स्थापित की गई थी। फैक्टरी लगाने में आरंभिक लागत करीब 30 करोड़ रुपये आई थी। फैक्टरी के लिए जापान और इंग्लैंड से मशीनें मंगवाई गई थी।

प्रदेश सरकार ने सेब की साढ़े 22 किलो की पैकिंग तो अनिवार्य कर दी, लेकिन बागवानों को इसके लिए पेटियां उपलब्ध नहीं करवाई गई। गुम्मा कार्टन फैक्टरी यदि बंद न होती तो सरकार यहां साढ़े 22 किलो की पेटियां बना कर बागवानों को उपलब्ध करवा सकती थी।

सरकार और विभाग कर रहे अनदेखी

Government policy has forced millions of gardeners
बागवानी के क्षेत्र में छह राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त कर चुके रामलाल चौहान का कहना है कि प्रदेश सरकार और बागवानी विभाग बागवानों की अनदेखी कर रहे हैं। हिमाचल में उद्योगों को बढ़ावा देने का दंभ तो भरा जा रहा है, लेकिन बागवानी क्षेत्र की ओर किसी का ध्यान नहीं है।

गुम्मा कार्टन फैक्टरी बनने से बहुमूल्य वन संपदा का संरक्षण हुआ था, लेकिन फैक्टरी बंद हो गई। सरकार सेब की पैकिंग 22 किलो की पेटी में करने का अध्यादेश तो लाई, लेकिन बागवानों को छोटी पेटी उपलब्ध हो इसका इंतजाम नहीं किया गया। गुम्मा कार्टन फैक्टरी बंद न होती तो बागवानों को कार्टन संबंधी दिक्कतें न झेलनी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed