फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Government Job: 767 nurses appointed in Himachal Pradesh; recruitment process for 1,300 posts underway.

सरकारी नाैकरी: हिमाचल प्रदेश में 767 नर्सों की नियुक्ति, 1300 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

Wed, 14 Oct 2026 06:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Oct 2026 06:01 PM IST
सार

चिकित्सा शिक्षा विभाग के मेडिकल कॉलेजों में सहायक स्टाफ नर्सों के 650 और आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में 117 पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं। 1300 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
Government Job: 767 nurses appointed in Himachal Pradesh; recruitment process for 1,300 posts underway.
स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया तेज की जा रही है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के मेडिकल कॉलेजों में सहायक स्टाफ नर्सों के 650 और आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में 117 पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं। 1300 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। हाल ही में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य विभाग में सहायक स्टाफ नर्सों के 500 अतिरिक्त पद भरने को मंजूरी दी गई है। राज्य चयन आयोग के माध्यम से चयनित ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट के 123 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। इनमें चिकित्सा शिक्षा विभाग के 84 और स्वास्थ्य विभाग के 39 पद शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

स्वास्थ्य विभाग में रेडियोग्राफर के 21 पदों पर भी नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट के 17 पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं, जबकि 74 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा मेडिकल लैबोरेटरी तकनीशियन के 66, लैबोरेटरी सहायक के आठ, रेडियोग्राफर के 20, ऑफ्थैल्मोलॉजिस्ट के दो, फिजियोथेरेपिस्ट के सात और ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट के 13 पद भरे जाने हैं। मंत्रिमंडल ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में रेडियोलॉजिस्ट के 30, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट के 13 और परफ्यूजनिस्ट के छह पदों के अलावा आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रेडियोग्राफर के 10 पद भरने को भी मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed