{"_id":"67401bcb49b63af1e90f6011","slug":"government-job-26-posts-of-registrar-coe-will-be-filled-in-himachal-central-university-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नाैकरी: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार, सीओई के भरेंगे 26 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नाैकरी: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार, सीओई के भरेंगे 26 पद
Fri, 22 Nov 2024 11:22 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:22 AM IST
सार
प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार और सीओई सहित नॉन टीचिंग स्टाफ के 26 पद भरेगा। इसके लिए 22 नवंबर से 22 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन भरेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार और सीओई सहित नॉन टीचिंग स्टाफ के 26 पद भरेगा। इसके लिए 22 नवंबर से 22 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन भरेंगे। सीयू सीधी भर्ती और प्रतिनियुक्ति के आधार पर नॉन टीचिंग स्टाफ के पद भरेगा। इस भर्ती के लिए सीयू प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। लेवल-14 के तहत रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक का एक-एक पद भरा जाएगा। लेवल-12 के तहत डिप्टी रजिस्ट्रार का एक, लेवल-10 के तहत मेडिकल अफसर महिला और पुरुष का एक-एक पद भरा जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
लेवल-7 के तहत प्राइवेट सेक्रेटरी (ऑन डायरेक्ट रिक्यूपमेंट बेसिस) के तहत दो, प्राइवेट सेक्रेटरी (ऑन डेपुटेशन बेसिस) के तहत तीन और लेवल-6 के तहत पर्सन असिस्टेंट के तीन पद भरे जाएंगे। ऑन डायरेक्ट रिक्यूपमेंट बेसिस के तहत कुक के दो, किचन अटेंडेंट का एक, टैबोरेटरी असिस्टेंट का एक, लाइब्रेरी अटेंडेंट के तीन, मल्टी टास्किंग स्टाफ का एक, सैटेटिकल असिस्टेंट का एक, लोअर डिवीजन क्लर्क के दो, फार्मासिस्ट का एक और मेडिकल अटेंडेंट/ड्रेशर का एक पद भरा जाना है। आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी (नॉन क्रिमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों से 250 रुपये प्रोसेसिंग, जबकि 1500 रुपये परीक्षा फीस ली जाएगी।
विज्ञापन
किस वर्ग के लिए कितनी परीक्षा फीस
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला अभ्यर्थियों से मात्र परीक्षा फीस के रूप में 1500 रुपये वसूले जाएंगे, जबकि उनके लिए आवेदन प्रोसेसिंग फीस शून्य रहेगी। वहीं इस संदर्भ में सीयू के रजिस्ट्रार प्रो. सुमन शर्मा ने बताया कि इसके लिए पात्र अभ्यर्थी 22 नवंबर से आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन