Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Government had adopted a dictatorial attitude, relief from court: Falma

सरकार ने अपनाया था तानाशाही रवैया, कोर्ट से राहत : फालमा

Wed, 13 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Government had adopted a dictatorial attitude, relief from court: Falma
जनवादी महिला समिति ने दायर की थी याचिका
विज्ञापन

गायनी ओपीडी को शिफ्ट करने के बाद से हो रही परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी और पूरे संस्थान को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने के लगातार विरोध के बीच उच्च न्यायालय से महिलाओं को राहत की उम्मीद जगी है। मामला अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति प्रदेश महासचिव फालमा चौहान की ओर से उच्च न्यायालय में लगाया था। इसमें गायनी ओपीडी शिफ्टिंग और पूरे संस्थान के स्थानांतरण के प्रस्ताव को लेकर जनहित याचिका दायर का उल्लेख किया था। इसके बाद उच्च न्यायालय में नोटिस जारी किया है।
फैसला आने के बाद फालमा चौहान ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए तानाशाही रवैया अपनाया था और बिना सोचे समझे गायनी ओपीडी को केएनएच से आईजीएमसी में शिफ्ट कर दिया था। इसके बाद से महिलाएं परेशानी में थीं। उन्होंने कहा कि सरकार सरेआम गलत कर रही थी। हालात यहां तक पहुंच गए थे कि अब बिना सोच विचार के केएनएच से मातृ एवं शिशु अस्पताल से भी डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल भवन में शिफ्ट करने का प्रस्ताव था लेकिन उससे पहले सरकार के इस प्रस्ताव पर अब उच्च न्यायालय ने नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। प्रदेश की महिलाओं के हितों और समस्याओं को ध्यान में रखकर समिति ने पीआईएल उच्च न्यायालय में दायर की थी। एक माह से महिलाओं की ओर से प्रदर्शन किए जा रहे थे उसकी जीत हुई है। उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी की सुविधा केएनएच में भी दी जा सकती है। इसके अलावा तीन विभागों के साथ छेड़छाड़ करना गलत है।
विज्ञापन



केएनएच मामले में जनता की हुई जीत : भाजपा
शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने कमला नेहरू अस्पताल की शिफ्टिंग मामले पर उच्च न्यायालय की ओर से दिए अंतरिम राहत फैसले को अपनी जीत करार दिया है। शिमला मंडल के अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि अगर भाजपा का किया विरोध गलत होता तो कोर्ट मामले में हस्तक्षेप नहीं करता। मामला जनहित का था इसे लेकर कोर्ट ने सरकार को फटकार लगा दी है। मामले पर उच्च न्यायालय का जिला एवं शिमला मंडल के सभी पदाधिकारियों, मंडल के कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद किया है। लगातार लगभग तीन बार जिला भाजपा ने केएनएच के मुद्दे पर सरकार को घेरा था और जिलाध्यक्ष ने कहा कि गलत कार्य को कभी भी भाजपा सिरे नहीं चढ़ने देगी। भाजपा नेता संजय सूद ने कहा कि कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के फैसले पर हाईकोर्ट की अंतरिम रोक जनता को बड़ी राहत मिली है। तीन दिन में सरकार को रिपोर्ट पेश करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article