{"_id":"5bc5f250bdec2269812a8423","slug":"government-gift-to-three-thousand-teachers-who-appeared-in-deled","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड करने वाले तीन हजार शिक्षकों को सरकार का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड करने वाले तीन हजार शिक्षकों को सरकार का तोहफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन (डीएलएड) कर रहे तीन हजार से अधिक सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब इन शिक्षकों को पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम (पीसीपी) और परीक्षाओं के लिए सरकारी छुट्टियां मिल सकेंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आदेशों के बाद शिक्षा विभाग ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। डीएलएड कर रहे हजारों शिक्षकों को पीसीपी और परीक्षा देने के लिए अवकाश देने का शिक्षा विभाग ने कोई प्रावधान नहीं किया था।
विज्ञापन
इस कारण स्कूल मुखिया इन शिक्षकों की अनुपस्थिति दर्शाकर वेतन काट देते थे। इस प्रक्रिया के चलते शिक्षकों की सर्विस ब्रेक होने के साथ-साथ वेतन भी कट रहा था। इस मामले को लेकर सीएंडवी शिक्षक संघ ने बीते दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सिराज के बगस्याड़ में मुलाकात की थी।
विज्ञापन
संघ के प्रदेश अध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि डीएलएड कर रहे शिक्षकों को अवकाश देने की व्यवस्था की जाएगी। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को अवकाश देने के आदेश जारी कर दिए हैं।