{"_id":"6b097783b932ff30de0d42b8","slug":"government-colleges-will-now-be-required-to-obtain-a-tobacco-free-institution-certificate-shimla-news-c-19-sml1002-826127-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अब सरकारी कॉलेजों को लेना होगा \nतंबाकू मुक्त संस्थान का प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अब सरकारी कॉलेजों को लेना होगा तंबाकू मुक्त संस्थान का प्रमाणपत्र
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी कॉलेजों को दिए निर्देश
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत होगी कार्रवाई
कॉलेज परिसरों की निगरानी की जिम्मेदारी होगी तय
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रदेश के सरकारी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों को तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान का प्रमाणपत्र हासिल करना होगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में निर्देश जारी कर सभी संस्थानों को तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान के निर्धारित मानकों का 100 प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।
यह निर्देश तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत जारी किए हैं। निदेशालय के निर्देशों के अनुसार कॉलेज प्रशासन को परिसर में तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल और बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के लिए निगरानी व्यवस्था बनानी होगी। इसके लिए प्रत्येक संस्थान में तंबाकू निगरानी अधिकारी नामित करना अनिवार्य होगा। कॉलेजों को प्रवेशद्वार और परिसर में तंबाकू निषेध से संबंधित सूचना पट्ट भी लगाने होंगे। साथ ही विद्यार्थियों और कर्मचारियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित गतिविधियां आयोजित करनी होंगी।
कॉलेजों को अपनी आचार संहिता में भी तंबाकू सेवन निषेध से संबंधित प्रावधान शामिल करने होंगे। परिसर में सिगरेट और बीड़ी के टुकड़े, गुटखा तथा तंबाकू के पाउच जैसे सेवन के कोई साक्ष्य नहीं मिलने चाहिए। इसके अलावा, संस्थानों को तंबाकू छोड़ने के इच्छुक लोगों के लिए उपलब्ध परामर्श और सहायता सेवाओं की जानकारी भी देनी होगी। प्रदेश में उच्च शिक्षा निदेशालय के तहत 133 सरकारी डिग्री कॉलेज और नौ संस्कृत कॉलेज संचालित हैं। इस तरह इन निर्देशों के दायरे में कुल 142 सरकारी कॉलेज आएंगे। सभी संस्थानों को निर्धारित मानकों के आधार पर अपनी स्थिति सुनिश्चित कर प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इससे कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी केवल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि परिसर में नियमों का नियमित पालन करवाना भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
100 गज के दायरे में नहीं बिकेंगे तंबाकू उत्पाद
सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 की धारा 6 (बी) के तहत किसी भी शैक्षणिक संस्थान की बाहरी सीमा से 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। कॉलेजों को इस क्षेत्र की पहचान के लिए पीली रेखा खींचनी होगी या सूचना पट्ट लगाने होंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर 200 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। तंबाकू मुक्त संस्थान के मानकों के तहत कॉलेजों को प्रत्येक छह महीने में कम से कम एक जागरूकता गतिविधि आयोजित करनी होगी। इसमें विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी।