फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gossip about cbi raid in himachal secretariat.

सीबीआई छापे के बाद कुछ ऐसा नजर आया सचिवालय का नजारा

Mon, 28 Sep 2015 06:57 PM IST
Updated Mon, 28 Sep 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
gossip about cbi raid in himachal secretariat.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को दिन भर राज्य सचिवालय में अपने कार्यालय में ही बैठे रहे। सचिवालय में सीएम के कार्यालय के अलावा कई मंत्रियों के कार्यालयों में भी बैठकों के कई दौर चले। सीएम के कई ठिकानों पर सीबीआई के छापों के बाद राज्य सचिवालय का नजारा भी बदला नजर आया। अधिकारियों के कार्यालय में भी सीबीआई की कार्रवाई की चर्चा रही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार दस बजे के बाद ही राज्य सचिवालय पहुंच गए थे। उनसे मिलने वालों का सिलसिला भी लगातार चलता रहा। राज्य सचिवालय में सीएम की मौजूदगी के बीच उनकी कैबिनेट के कई मंत्री भी रहे। मंत्री विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, सुजान सिंह पठानिया, ठाकुर सिंह भरमौरी, मुकेश अग्निहोत्री, अनिल शर्मा और कर्ण सिंह सचिवालय में थे।
विज्ञापन


जहां इनमें से अधिकतर मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की, वहीं ये एक-दूसरे से अलग-अलग बैठकें भी करते रहे। मंत्री सुजान सिंह पठानिया, अनिल शर्मा, कर्ण सिंह, मुख्य संसदीय सचिव जगजीवन पाल, विनय कुमार, पूर्व मंत्री सिंघी राम आदि नेताओं ने आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स से मुलाकात कर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनी विशेषज्ञों से संपर्क में रहे सीएम

gossip about cbi raid in himachal secretariat.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दिन भर सचिवालय से ही कानूनी विशेषज्ञों से संपर्क साधते रहे। सूत्रों की मानें तो इस बीच उन्होंने कई विधि विशेषज्ञों से फोन पर बात की। कई गणमान्य लोग भी इस मामले पर चर्चा के लिए उनसे मिलने सचिवालय स्थित उनके कार्यालय आते-जाते रहे।

दिल्ली जा सकते हैं वीरभद्र-
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सीबीआई में दर्ज किए गए आय से अधिक आमदनी मामले के सिलसिले में कभी भी दिल्ली जा सकते हैं। हालांकि, सोमवार शाम तक उनका आगामी कार्यक्रम तय नहीं हुआ था।

विधायकों के बाद वीरभद्र को संगठन का भी मिला साथ

gossip about cbi raid in himachal secretariat.

आय से अधिक आमदनी के मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के ठिकानों पर सीबीआई छापामारी के बाद अब संगठन भी सीएम के साथ खड़ा हो गया है। बीते रविवार को ओक ओवर में विधायक दल ने आपात बैठक कर वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में आस्था जताकर उनके समर्थन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस हाईकमान को भेजा था। वहीं, सोमवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री के समर्थन और केंद्र सरकार के विरोध में एक प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित कर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने का समय मांगा है। बैठक में मुख्यमंत्री की बेटी के विवाह अवसर पर सीबीआई छापामारी की कड़ी निंदा भी की गई। पार्टी हाईकमान का प्रदेश सरकार का समर्थन करने लिए धन्यवाद किया गया। फैसला लिया गया कि सुक्खू की अध्यक्षता में इस कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

सुक्खू ने मोदी पर साधा निशाना

gossip about cbi raid in himachal secretariat.

सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से ध्यान बंटाने के लिए ऐसी कार्रवाई कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के चलते प्रधानमंत्री राजनीतिक विरोधियों पर कार्रवाई कर देश में इस तरह का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी मुख्यमंत्री के साथ खड़ी है।

बैठक में कैबिनेट मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रो. चंद्र कुमार, गंगू राम मुसाफिर, महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, हर्षवर्द्धन चौहान, अजय महाजन, विनोद सुल्तानपुरी, मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान, प्रवक्ता कुलदीप पठानिया, सुभाष मंगलेट, भुवनेश्वर गौड़, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र भारद्वाज, नरदेव कंवर, प्रदेश सेवा दल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मनभरी देवी, प्रदेश कांग्रेस विभागों के प्रमुख कर्नल धर्मेंद्र्र सिंह पटियाल, एससी नेगी, सुरेश कुमार, आईएन मेहता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed