फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   google boy kautilya from karnal.

हर सवाल का जवाब है कौटिल्य पंडित

Sun, 12 Oct 2014 10:56 PM IST
Updated Sun, 12 Oct 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
google boy kautilya from karnal.

सवाल कोई भी हो, कैसा भी, कोई भी पूछे हर सवाल का जवाब है नन्हें चाणक्य कौटिल्य पंडित के पास। सबाल के देश सियासी सौर मंडल का हो अथवा राज्य के क्षेत्रफल और राजनीतिज्ञों नामों का नन्हा चाणक्य हर सबाल का जबाव देता है। रविवार को ऊना के देहलां गांव में उत्तरी भारत की टेनीक्वायट प्रतियोगिता के समापन मौके पर कौटिल्य पंडित हर किसी के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

विज्ञापन


गोद में उसे उठाकर हर कोई उसके साथ एक फोटो खिंचवाना चाहता था। थोड़ी फुरसत मिली तो अमर उजाला से बातचीत में कौटिल्य पंडित ने बताया कि वह बड़ा होकर देश का एक बड़ा ज्योषिार्चाय बनना पंसद करेगा। पंचकूला के निजि स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ रहे कौटिल्य ने कहा कि जहां भी वह जाता है, लोग उससे तरह तरह के सवाल पूछते हैं।

विज्ञापन

जुबां पर फट से आते हैं जवाब

google boy kautilya from karnal.

इलेक्ट्रोनिक मीडिया में कई बार जाना हुआ, अनेक सवालों के जबाव दिए, परंतु जबसे विवादित सवाल पूछने जाने लगे हैं, तब से उनके जवाब कई दफा निशाने पर नहीं लगते अर्थात जबाव कभी कभी गलत भी हो जाते हैं। हिमाचल में कितने लोकसभा सीटे हैं, बोला। मुख्यमंत्री का नाम और किस पार्टी से है, थोड़ी देर सोच कहा कि वीरभद्र सिंह कांग्रेस पार्टी।

हरियाणा में कुल विधानसभा की सीटे कितने हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो अक्तूबर किस अभियान की शुरुआत की आदि अनेक सवाल उसकी ओर उछाले हर सवाल का जवाब कौटिल्य पंडित ने देकर सबको चकित कर दिया। कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा जो खुद एक निजि स्कूल में शिक्षक हैं ने कहा कि उनकी कक्षा के कई अन्य बच्चों को भी अपनी किताब के कई कई चैपटर कंठस्थ हैं।

मिल चुका है 10 लाख का पुरस्कार

google boy kautilya from karnal.

उनके दो बेटियां भी अंग्रेजी एवं हिंदी में जब बोलती हैं, तो तब तक नहीं रुकती, जब तक उन्हें रोका न जाए। हरियाणा सरकार ने इस नन्हें उस्ताद को 10 लाख का पुरस्कार तो दिया ही है साथ ही पूरी पढ़ाई का खर्च भी देने का वायदा किया।

हरियाणा के पंचकूला के रहने वाले सतीश शर्मा की मानें तो बड़ा होकर खुद ही वह अपनी मंजिल चुन लेगा इस बारे में अभी से उन्होंने कौटिल्य के लिए कुछ भी सोचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed